home page

Gold Rate : यहां से खरीदें सस्ता सोना, जान लें कितना लगेगा चार्ज

Gold Price : भारत देश में इस समय सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आम लोगों के लिए तो सोने के गहने खरीदना बस एक सपना ही बन गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वो दिनों में सोना (Gold Rate Hike) 1 लाख के पार भी जा सकता है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप सस्ता सोना (cheapest gold) खरीद सकते हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
Gold Rate : यहां से खरीदें सस्ता सोना, जान लें कितना लगेगा चार्ज 

HR Breaking News - (gold rate) देश में इस समय सोने की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। पिछले काफी दिनों से लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल जहां सोने (Sone Ka Bhav) ने 27 फीसदी का रिटर्न दिया था इस साल यानी 2025 में अब तक सोना 16 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। आमतौर पर शादियों और त्यौहारों के सीजन में सोने की डिमांड बढ़ने से भाव में तेजी आती है

लेकिन वर्तमान में त्यौहार और शादि-ब्याह का सीजन न होने के बावजूद सोने की कीमतें (Gold rate) रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही हैं।
 ऐसी स्थिति में यदि आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो एक जगह है जहां से आप बेहद सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुई शर्तों व नियमों का पालन (Rules for buying gold) करना होगा। इसके अलावा, गोल्ड खरीदने की लिमिट का भी ध्यान रखना होगा। 

बिना किसी चार्ज के दुबई से ला सकते हैं इतना सोना - 

हम बात कर रहे हैं दुबर्द की। भारत के मुकाबले दुबई में सोना (Dubai Gold Price) बेहद सस्ता है। लेकिन  दुबई से सोना लाते समय कुछ नियमों का पालन करना होता है। भारत में सोने का आयात करने के लिए, आपको कस्टम ड्यूटी यानी सीमा शुल्क देना होगा। अगर आप अपनी पर्सनल ज़रूरत के लिए सोना (gold import limit) ला रहे हैं, तो पुरुष दुबई से 20 ग्राम सोना बिना किसी  कस्टम ड्यूटी के ला सकते हैं, 


जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं के लिए यह लिमिट 40 ग्राम तक है। सोने की कीमत 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। लेकिन यदि  आप व्यावसायिक रूप से सोना आयात करना चाहते हैं, तो आपको कस्टम ड्यूटी (Gold Custom Duty) के साथ-साथ अन्य नियमों का भी पालन करना होगा -


15 साल से कम उम्र के बच्चों को भी 40 ग्राम सोना लाने (gold price comparison) की अनुमति है, लेकिन उन्हें अपने रिश्ते का प्रमाण देना होगा। यदि आप कस्टम ड्यूटी का भुगतान करते हैं, तो आप जितना चाहें सोना ला सकते हैं। यह नियम केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा निर्धारित किए गए हैं।

दुबई से भारत लाने पर होगा कई लाख का प्रॉफिट - 

आज के समय में भारत में 24 कैरेट सोने का दाम (Gold price Today) लगभग 90,000 प्रति 10 ग्राम है। वहीं दुबई में, 24 कैरेट सोने की कीमत 3645 यूएई दिरहम प्रति 10 ग्राम है, जो भारतीय रुपयों में 86,594 रुपये के बराबर है। इसका मतलब है कि दुबई में सोना (Dubai Gold Price)  भारत की तुलना में 3406 रुपये सस्ता है। इसलिए, यदि कोई सभी शर्तों व नियमों को पूरा करते हुए दुबई से एक किलो सोना लेकर आता है तो उसे 3,40600 का सीधा लाभ होगा।

News Hub