home page

Gold Rate : 2028 और 2030 तक इतने रुपये का हो जाएगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate : सोने दाम लगातार बढ़ौतरी की ओर चल रहे हैं। शुक्रवार को सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सोने के दाम एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सोने के दामों में बढ़ौतरी से आम उपभोक्ता परेशान हैं। आइए जानते हैं 2028 और 2030 तक सोने के दाम कीतने हो जाएंगे। 

 | 
Gold Rate : 2028 और 2030 तक इतने रुपये का हो जाएगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में इस साल अलग ही तेजी देखने को मिल रही है। सोना इस कदर बढ़ा है कि आम लोग सोने के दाम बढ़ने से परेशान हो गए हैं। सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों की मोज हो गई है। आगे सोने के दाम इससे भी ज्यादा बढ़ने वाले हैं। अभी ये तेजी नहीं रुकेगी। 

 

 

पिछले 30 महीने में कितने बढ़े सोने के दाम
 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने के दाम (Gold Rate) 30 महीने में 125% बढ़ गए हैं। भारतीय बाजार में सोना लगातार बढ़ रहा है। 7 जून को सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Gold Rate) एक लाख के करीब चल रहे हैं तो एमसीएक्स पर सोना एक लाख को पार कर चुका है। 


इस कदर बढ़े सोने के दाम
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2022 की अक्तूबर में सोना 1,500 डॉलर प्रति औंस पर था। यह 3,400 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है। भारतीय वायदा और सर्राफा बाजार में सोने के दाम अब और भी ज्यादा बढ़ रहे हैं। इजरायल के ईरान पर किए गए हमले ने सोने के दामों में तगड़ी तेजी ला दी है।

सोने के निवेश पर क्या कहते हैं जानकार
 

सोने के जानकारों का सोने के निवेश पर कहना है कि लंबी अवधि के लिए सोने (Gold Rate) में निवेश करें। गोल्‍ड गुरुओं और ब्रोकेरज फर्म्‍स का कहना है कि सोने की चमक अभी और बढ़ने वाली है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि गिरावट आने पर सोना खरीदना चाहिए और 1,06,000 का दीर्घकालिक लक्ष्य रखकर चलना चाहिए। 

इस वजह से रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना
 

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोने की मांग (Gold Rate) में जोरदार उछाल आया है। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश किया है। इससे सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। यह तेजी कोई छोटी अवधि की नहीं है, बल्की आगे भी जारी रहने वाली है।

साल 2022 से ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने तेजी से सोने के भंडार बढ़ाने शुरू कर दिए थे व निवेशक भी गोल्ड ईटीएफ (ETF) में जमकर निवेश कर रहे हैं। सोने की मांग इतनी हो गई कि आपुर्ति भी नहीं हो पाई।

 
 

इस साल के अंत तक कितने होंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों (Gold Rate)को लेकर इस साल का अनुमान है कि एक लाख 30 हजार तक दाम जा सकते हैं। अभी साल की शुरुआत में सोना 76 हजार के आसपास से एक लाख के पार जा चुका है। ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन के अनुसार केंद्रीय बैंकों की बढ़ती मांग सोने के दाम को नई ऊंचाई तक ले जाएगी।

2025 के अंत तक सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है वहीं, यूएसए में मंदी आती है तो यह दाम 3,880 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगे। हाई रिस्क स्थिति में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। सोना इस साल के अंत तक 71.5% रिटर्न प्रदान कर सकता है। फिलहाल 34 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। 


 

2028 और 2030 तक ये होंगे सोने के दाम
 

सोने की तेजी आने वाले समय में भी बरकरार रहेगी। स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवाइजर्स के चीफ गोल्ड स्ट्रैटेजिस्ट जॉर्ज मिलिंग-स्टेनली के अनुसार सोना इसी साल 3900 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जा सकता है।

वहीं, अरबपति हेज फंड मैनेजर जॉन पॉलसन के अनुसार कमजोर होता अमेरिकी डॉलर और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के चलते सोना 2028 तक 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। यानी की यानी 1 लाख 53 हजार से ज्यादा सोने का दाम हो जाएगा।

वहीं, अटलांटिक हाउस फंड मैनेजमेंट के पूर्व हेड ऑफ मल्टी-एसेट चार्ली मॉरिस के अनुसार 2030 तक सोना 7,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। यानी सोना 2 लाख 15 हजार के पर चला जाएगा। यह रेट डॉलरी की मौजूदा कीमत के लिहाज से है। अगर डॉलर भी बढ़ता है तो कीमत और ज्यादा होगी।