home page

Gold Rate : 2029 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate prediction : इस साल सोने के रेट में जबरदस्त बढ़ौतरी हुई है। यह इस साल के अंत तक इसी तेजी से जारी रहने की उम्मीद है। इसके चलते अगले तीन-चार साल में तो सोने के दाम (sone ka bhav) नए रिकॉर्ड को छू लेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार जानिये 2029 तक 10 ग्राम सोने के रेट के कहां तक पहुंच जाएंगे।
 | 
Gold Rate : 2029 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold price hike)। सोने में निवेश करने वालों को इस समय तगड़ा मुनाफा हो रहा है। हर दिन इसके रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि आम ग्राहकों के तो सोने के रेट (gold price update) सुनकर ही पसीने छूट रहे हैं। इस समय आम आदमी की पहुंच से सोना बाहर हो चुका है।

इस साल के अंत तक यह अमीरों के भी पसीने छुड़ाएगा। इस तरह से 2029 तक सोने के दाम (gold rate today 25april) कहां होंगे, यह अनुमान हर किसी को चौंका रहा है। खबर में जानिये क्या कह रहे हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स।

 साल दर साल इस तरह बढ़ेंगे सोने के रेट-

इस माह में अक्षय तृतीया आने वाली है। इससे ठीक पहले सोना 1 लाख रुपये के आंकड़े को छू चुका है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस साल के अंत तक सोना 4,000 डालर प्रति औंस (MCX gold price) तक पहुंच सकता है यानी भारत में इसके दाम सवा लाख प्रति तोला के करीब हो जाएंगे।

2026 में सोना 5,000 प्रति औंस का आंकड़ा पार कर जाएगा। इस हिसाब से भारत में सोना 1,50, 000 रुपये (gold price in india) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। एक साल में इतनी बढ़ौतरी होती है तो साल 2029 में तो सोना 1 लाख 75 हजार रुपये (gold rate in 2029) प्रति तोला से भी पार हो जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने बढ़े रेट-

पिछले साल से अब तक की तुलना करें तो 2024 में अक्षय तृतीया से अब तक गोल्ड ने 35 फीसदी रिटर्न दिया है। 20 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के स्पॉट प्राइस 1.7 प्रतिशत उछलकर 3,383 डालर प्रति औंस (gold future price) तक पहुंच गए हैं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स के रेट भी 2 प्रतिशत बढ़कर 3,396 डालर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। साल 2025 में ही सोने ने करीब 30 प्रतिशत का रिटर्न (gold return in 2025) दिया है। इस हिसाब से निवेशकों को काफी फायदा हो रहा है।

सोने के रेट बढ़ने के कारण-

सोने में जो तेजी इस समय बनी हुई है, उसके पीछे कई कारण हैं। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ना इसका प्रमुख कारण है। डॉलर कमजोर होने से भी सोने में तेजी आती है। इस कारण लोग सोने में निवेश (gold investment tips) करना अधिक सुरक्षित समझते हैं। केंद्रीय बैंकों की ओर से भी सोने की खरीददारी बढ़ी है। इस कारण भी सोने के दामों में बढ़ौतरी हुई है।

यह मानना है एक्सपर्ट्स का -

कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों (sone ki kimat) में तेजी से उछाल आया है, लेकिन निकट भविष्य में सोने के भाव में हल्की गिरावट भी आ सकती है।  विशेषज्ञों का अनुमान यह भी है कि साल 2029 तक सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच सकती है। यह भारत में 1 लाख 75 हजार (gold rate update) प्रति तोला हो सकती है।