Gold Rate : सोना सस्ता होने की न रखें उम्मीद, इस दिन तक 1 लाख 30 हजार के पार हो जाएगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल अप्रैल तक तो बहुत बढ़े, लेकिन मई में फिर से सोने के दाम गिर गए। परंतु, अप्रैल अंत के दिनों व मई के शुरुआती दिनों की गिरावट कुछ ही दिनों में फिर से रिकवर हो गई है। बहुत सारी भविष्यवाणियां सोना सस्ता होने की थी। जो अब फेल होती नजर आ रही हैं।
फिर से बढ़ने लगे हैं सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) कुछ दिन घटने के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। सोने के दाम कुछ दिन तेजी से गिरावट आई, लेकिन फिर दाम बढ़ गए। एक सप्ताह में सोना 7 प्रतिशत तक गिरने के बाद फिर से बढ़ गया। सोने के दामों में इस साल में 30 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज की जा चुकी है।
क्या सोना होगा फिर से सस्ता
काफी लोग सोने के सस्ता होने की उम्मीद लगाए बैठे थे कि सोना (Gold Rate) फिर से अपनी औकात पर आ जाएगा और दाम 50 से 55 हजार के करीब दाम आ जाएंगे। लेकिन सोना सस्ता होने की उम्मीदें अब धूमिल होती दिख रही हैं। सोने (Gold Rate) का भाव सातवें आसमान से भी ऊपर जाने वाले हैं।
ज्वेलरी के खरीदार घटे
सोने के दाम गिरने से ज्वेलरी के खरीदार काफी कम हुआ है। सोना इस साल एक लाख पर पहुंच गया था। सोने के आभूषणों के खरीदार इस साल 25 प्रतिशत तक कम हुए हैं। वहीं, सोने के निवेशक 7 प्रतिशत बढ़े हैं।
9 मई को ये चल रहे सोने के दाम
शुक्रवार 9 मई 2025 को सोने के दामों में बदलाव दर्ज किया गया है। 22 कैरेट सोने का दाम 90,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 90,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है।
इन्वेस्टर बैंकर ने बताया सोने का भविष्य
सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ते जाएंगे। साल के अंत तक सोना 4500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगा। इन्वेस्टर बैंकर गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना (Gold Rate) 1,36,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा। यानी 2025 के अंत तक सोना 4500 डॉलर प्रति औंस पर होगा।
टारगेट प्राइस किया चेंज
गोल्डमैन की ओर से पहले सोने के दाम को लेकर टारगेट प्राइस 3300 डॉलर तय किया गया था। यह दाम लगातार बढ़कर हाल ही में 3300 के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में गोल्डमैन का अगला टारगेट 3700 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate) था, जो अब 4500 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।