home page

Gold Rate Down : सातवें आसमान से सीधा जमीन पर गिरा सोना, चंद घंटों में 10 ग्राम गोल्ड 2,966 रुपये सस्ता

Gold Rate Down : सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी के बाद तगड़ी गिरावट आई है। सोना फिर से जमीन चाटने लगा है। सोने के दाम गिरने से निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। सोने के दामों में भयंकर तेजी के बाद भयावह गिरावट आई। सोने में गिरावट अचानक से आई है। धीरे धीरे बढ़ रहे सोने पर डिस्क ब्रेक लग गए हैं। 

 | 
Gold Rate Down : सातवें आसमान से सीधा जमीन पर गिरा सोना, चंद घंटों में 10 ग्राम गोल्ड 2,966 रुपये सस्ता 

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दाम तगड़े झटके के साथ गिरे हैं। सोने के दामों की गिरावट ने आम लोगों को खुशी दी है तो निवेशकों को बड़ी टेंशन दी है। ग्लोबल मार्केट में ही सोना धड़ाम हो गया है। एमसीएक्स हो या फिर सर्राफा बाजार या इंटरनेशनल मार्केट, हर जगह सोने के दाम धड़ाम ही हुए हैं। 

 

 

क्यों गिरे सोने के दाम
 

सोने के दाम गिरने की वजह अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से ईरान इजराइल संघर्ष विराम की घोषणा को माना जा रहा है। वैसे भी सोना स्पॉट प्राइज से काफी ऊपर चल रहा था। इसी वजह से सोना अचानक से भरभरा कर गिर गया है।

सोने के दाम गिरने से निवेशकों में यहां भी पूंजी निकालने की खलबली मच सकती है, जिससे सोने के दाम (Gold Rate Down) और ज्यादा गिरेंगे। 

भविष्यवाणियां भी हो गई सच
 

सोने के दामों में गिरावट को लेकर कई अनुमान भी सामने आए थे जो सच होते दिख रहे हैं। हाल ही में क्वांट म्यूचुअल फंड ने दो महीने तक सोने के दामों में 12 से 15 प्रतिशत के करेक्शन का अनुमान जताया था।

वहीं, सिटी रिसर्च का भी यही मानना था कि सोने के दाम अगली तिमाही में 3100 डॉलर प्रति औंस के आसपास हो सकते हैं। इसी प्रकार जोन मिल्स ने भी सोने के दामों के गिरने (Gold Rate Down) की भविष्यवाणी की हुई है। 

सर्राफा बाजार में सोने के दाम
 

सर्राफा बाजार में आज 24 जून को 10 ग्राम सोने के भाव (price of 10 gram gold)में 100 रुपये की सुस्ती आई है। आज 24 जून को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,00,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

अगर बात करें 22 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold Rates) की तो इस समय में 22 कैरेट गोल्ड 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। वहीं, चांदी के भाव 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बने हुए हैं। बीते दिन भी चांदी यही कारोबार कर रही है। 

रिकॉर्ड स्तर पर जा चुका था सोना
 

सोने के दाम 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। दरअसल टैरिफ वॉर या फिर किसी बड़ी राजनीतिक घटना के कारण बाजार में हलचल होने पर निवेशकों ने बाजार से पूंजी निकालकर सोने में लगाई, जिससे सोने के दाम बढ़ते चले गए।

पहले 22 अप्रैल को सोना अपने हाई पर पहुंचा, उसके बाद धीरे धीरे दाम गिरे, लेकिन 15-16 जून को फिर से सोने में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना 101078 रुपये प्रति औंस तक जा पहुंचा था, पर अब सोने के दामों (Gold Rate Down) में गिरावट आई है। 


विश्व बाजार में भी गिरा सोना
 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत (Gold Rate) मामूली गिरकर 3,365.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। कुछ समय के लिए यह 3,413.80 डॉलर प्रत औंस तक भी पहुंची थी। इसके बाद सोने में गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण निवेशकों का सोने से हाथ खींचना है। 


एमसीएक्स पर सोने में 2966 रुपये की बढ़ौतरी
 

एमसीएक्स पर सोना कुछ ही घंटों में 2966 रुपये बढ़ गया है। सोना कल 99,388 पर बंद हुआ था। इसके बाद सोने की कीमत गिरकर 96422 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई है। सोने के दाम (Gold Rate) एमसीएक्स पर दोपहर में भी 97461 पर चल रहे थे, यह कीमत कल के मुकाबले 1,927 रुपये कम है। जोकि 1.94% कम है। यह कीमत 13:12 बजे की है।