Gold Rate Down : सोना हुआ सस्ता, जानिये 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के रेट
gold latest rate : सोने की कीमतों में इस साल रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। सोना आए दिन नए रिकॉर्ड स्थापित करते जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। लेकिन आज सोने में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Silver Rate Today) सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। जनवरी 2025 से ही सोने के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 75 हजार रुपये तोले मिलने वाला सोना (Gold rate) अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर चुका है। साल 2025 में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 22 अप्रैल को सोने ने 1 लाख रुपये के हाई स्तर को छूआ था।
इसके बाद इसमें लगातार कई दिनों तक गिरावट देखने को मिली। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर (trade war update) पर ब्रेक लगने के बाद एकदम से सोने के भाव नीचे आए। परंतु अब पिछले कई बड़े देशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा गया है, जिसकी वजह से सोने में तेजी आई।
सोना हुआ सस्ता -
आज सोने की कीमतों (Gold Rate) की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 150 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद सोना 1,00,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 99.5 प्रतिशत प्योरिटी वाले सोने में भी 150 रुपये की गिरावट के बाद यह 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें गोल्ड के ये रेट सभी टैक्स सहित बताए गए हैं।
चांदी का लेटेस्ट प्राइस -
सोने के साथ साथ चांदी (Silver Latest Price) भी लुढ़कर नीचे आ गई है। चांदी की कीमतों में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब चांदी 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से कारोबार कर रही है। यहां बताई गई चांदी की कीमतें (Chandi ka Bhav) सही तरह के टैक्स सहित दी गई है। बुधवार को यह 1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
डॉलर में आई मजबूती -
फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय बजार में सोने की कीमतों (Gold Price) में मामूली गिरावट के बाद 3,365.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी के दाम भी 1 प्रतिशत गिरकर 36.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस फैसले के बाद अमेरिकी डॉलर में तेजी आई है और सोने की कीमतें (Gold latest rate) 3,390 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं हैं।
फेडरल रिजर्व ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी किया था की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया और अमेरिकी मौद्रिक नीति के लिए अपने आर्थिक अनुमानों को अपडेट किया है। जूनटीन्थ (संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संघीय अवकाश) के उपलक्ष्य में गुरुवार को अमेरिकी बाजार और बैंक बंद रहेंगे।
पश्चिम एशिया संघर्ष से सोने को मिला रहा संरक्षण
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल बैंक के नीतिगत रुख पर बाजार की प्रतिक्रिया के कारण सोने में उतार-चढ़ाव रहा है। इसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कम से कम 6 महीने के लिए टाल दिया गया है। इसके बावजूद, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से सोने को संरक्षण मिल रहा है।
