home page

Gold Rate Down : 2 दिन की बढ़ौतरी के बाद गिरा सोना, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate Update : सोना और चांदी के भावों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिनों से सोना अपना असली रंग फिर से दिखाने लगा था और इसके भाव में उछाल देखा जा रहा था। अब दो दिन की बढ़ौतरी के बाद फिर से सोने के रेट (Gold Price today) गिर गए हैं। गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वैलर के पास जाने से पहले 10 ग्राम गोल्ड का रेट जरूर जान लें। 
 | 
Gold Rate Down : 2 दिन की बढ़ौतरी के बाद गिरा सोना, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold rate update)। इस साल के शुरू में सोने के दामों ने तेजी पकड़ी थी, जो अप्रैल माह तक जारी रही। अब मई माह में सोने के भाव में बदलाव का दौर जारी है। चांदी के तेवर भी कुछ कम हुए हैं। अप्रैल में तो एक तोला सोना और एक किलो चांदी के भाव (Gold Silver Price) 1 लाख से भी पार हो गए थे। अब दो दिन की तेजी के बाद फिर से रेट में गिरावट के कारण सोना खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है। इस समय घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी के भाव (Gold Silver Price today)  उतार चढ़ाव पर चल रहे हैं।

अब भाव में गिरावट अधिक व तेजी कम-


एक्सपर्ट्स के अनुसार आगामी कुछ दिनों में सोना चांदी के भावों (Gold Silver Price 9 may) में और भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार 9 मई को सोना चांदी के भाव फिर से बदले हैं। सोने में जबरदस्त गिरावट नजर आई है। वैस अक्षय तृतीया पर ही सोने के भाव (sone ka bhav) में ज्यादा तेजी देखी गई थी। उसके बाद तो सोना और चांदी के भावों में गिरावट अधिक व तेजी कम देखी जा रही है। पिछले दो दिन भाव में तेजी रहने के बाद आज भी सोने का भाव (gold rate update) औंधे मुंह जमीन पर आ गिरा है।

सोना और चांदी के ताजा भाव -


आज दिल्ली, जयपुर सहित देश के कई शहरों में सोने और चांदी के रेट (Gold Silver rate today) गिरे हैं। 24 कैरेट सोने में 800 रुपए की प्रति 10 ग्राम के हिसाब से  गिरावट दर्ज की गई है। यह 99,300 रुपए प्रति तोला हो गया है । प्रति 10 ग्राम पर 800 रुपए की ही गिरावट 22 कैरेट सोने (22k gold rate) में आई है। यह अब 92,400 रुपए प्रति तोला बिक रहा है। दूसरी ओर प्रति किलो के हिसाब से चांदी भी 800 रुपये सस्ती हो गई है। यह 97,900 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। 

आगे और मिल सकती है ग्राहकों को राहत-


जिस हिसाब से अब सोने व चांदी के दाम (sona chandi ka bhav) गिर रहे हैं, उस हिसाब से आगे ये और सस्ता होने की संभावना है। अब ग्राहकों को सस्ता सोना चांदी खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। इन दिनों दोनों कीमती धातुओं के भावों में कमी निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन रही है। अभी मार्केट में सोना और चांदी (gold silver rate) की डिमांड थोड़ी कम हुई है, जिस कारण रेट गिर रहे हैं।