home page

Gold Rate Down : सोने के दामों में फिर से आई गिरावट, इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

Gold Rate Down : सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट आई है। तगड़ी बढ़ौतरी के बाद सोना गिर गया। सोने के दाम काफी तगड़ी तेजी से गिरे हैं। सोने के दामों में गिरावट ने आम ग्राहकों को राहत दी है। वहीं, गिरावट के बाद सोने के दाम साल की शुरुआत से तो अब भी काफी ऊपर ही हैं। 

 | 
Gold Rate Down : सोने के दामों में फिर से आई गिरावट, इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से गिरी है। इतनी गिरावट ने आम ग्राहकों को काफी राहत दी है। वहीं, अब तक पूरे साल की बात करें तो सोने के दामों में बढ़ौतरी ही दर्ज की गई है। 

 

 

कितनी कमी की गई दर्ज 


सोने के दामों में काफी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमत दो जुलाई को फिर से कम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम 173 रुपये कम होकर 97,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। इससे पहले इसका दाम 97,430 रुपये प्रति दस ग्राम पर था।

 

 

चांदी के दामों में इतनी गिरावट


चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी सोने से काफी ज्यादा गिरी है। चांदी के दाम 1,063 घटकर 1,05,900 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। चांदी के दाम कल 1,06,963 रुपये प्रति किलो थे।

जबकि सर्राफा बाजार में 18 जून को चांदी ने 1,09,550 और सोने ने 99,454 का रिकॉर्ड बनाया था। सोना 16 जून को एमसीएक्स पर 101078 रुपये प्रति दस ग्राम था। 


चार बढ़े शहरों में सोने के दाम

दिल्ली
24 कैरेट 99,040 
22 कैरेट 90,800

मुंबई  
24 कैरेट 98,890
22 कैरेट 90,650


कोलकाता
24 कैरेट 98,890 
22 कैरेट 90,650

चेन्नई
24 कैरेट 98,890 
22 कैरेट 90,650

भोपाल
24 कैरेट 98,940
22 कैरेट 90,700


कितना महंगा हुआ इस साल सोना
 

सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं। इस साल सोने की कीमत 21,095 प्रति दस ग्राम बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोने के दाम 76,162 रुपये प्रति दस ग्राम थे। यह 21,095 रुपए बढ़कर 97,257 रुपये पर पहुंच गया है।

दाम बढ़ने में चांदी भी पीछे नहीं रही है। चांदी के दाम भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,883 रुपए बढ़कर 1,05,900 रुपए पर प्रति दस किलो पर जा चुके हैं। चांदी में 12 हजार से ज्याद की बढ़ौतरी हुई है।