home page

Gold Rate Down : औंधे मुंह सोना, 10% गिरे दाम, इस दिन 55 हजार रुपये पर आ जाएगा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate Down : सोने के दामों में गिरावट की तेजी चल रही है। जिस तेजी से दाम बढ़े उसी तेजी से अब सोने का पहियां उल्टा चल रहा है। सोने के दाम गिरकर बहुत ही नीचे आ गए हैं। सोना इस साल उथल पुथल के दौर से चल रहा है। ऐसे में सोने के दाम आगे कितने गिरेंगे, इसको लेकर भी रिपोर्ट्स आ गई हैं। 

 | 
Gold Rate Down : औंधे मुंह सोना, 10% गिरे दाम, इस दिन 55 हजार रुपये पर आ जाएगा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दामों में इस सप्ताह में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना पिछले कुछ दिनों में तो बेहिसाब लुढ़का है।

 

 

सोने के दाम गिरने का कारण सोने से निवेशकों की दूरी को माना जा रहा है। सोने के दाम (Gold Rate Down) गिरने के कई अन्य कारण भी सामने आए हैं। 

 

सोने के दामों में बदलाव की ये हैं प्रमुख वजहें

 

अमेरिका के बॉन्ड यील्ड में हुई वृद्धि


इन दिनों अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड भी 4.5% से ऊपर जा चुका है। इसी कारण सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। बता दें कि डॉलर की मजबूती से पहले सोना महंगा होता है। इससे बाद में सोने की मांग कम हो जाती है और फिर दाम धड़ाम (Gold Rate Down) हो जाते हैं। 

यूएसए और चीन का व्यापारिक तनाव हुआ कम
 

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी आई है। दोनों देशों के बीच टैरिफ को कम करने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही वैश्विक व्यापार तनाव कम हुआ है। इसके बाद निवेशक बाजारों की ओर लौटे और फिर सोने की मांग में गिरावट आई और कीमतें गिरीं (Gold Rate Down) हैं। 

निवेशकों ने शुरू कर दी मुनाफावसूली
 

सोने की कीमतें अप्रैल 2025 में 1,00,000 प्रति 10 ग्राम के करीब थी। इसके बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली शुरू की गई है। इससे बाजार में सोने के बाजार में बिकवाली ज्यादा हो गई। सोना इससे काफी गिर गया।

एमसीएक्स पर तो साना 90890 रुपये तक नीचे आ गया। यह 22 अप्रैल को 99358 रुपये प्रति तौला पर था। सोने के दाम करीब 10 प्रतिशत तक गिर (Gold Rate Down) गए हैं। 8 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 

 
 

 

रिकॉर्ड हाई से अब इतना नीचे चल रहा सोना 
 

सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश में सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड हाई 1 लाख रुपये के करीब से प्रति 10 ग्राम था। इससे गिरकर सोना 92 हजार के आसपास है। ग्लोबल मार्केट में भी सोना गिरा है। अप्रैल में सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस पहुंचा था। यह अब 3,140 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

सोने में आएगी औ भी तेजी
 

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने में (Gold Rate Down) अभी और गिरावट आ जाएगी। इस वर्ष सोने में निवेशकों को 2024 और 2025 में जैसा रिटर्न दिया है। उनका मानना है कि आगे सोने में ऐसा रिटर्न मिलने की उम्मीद नहीं है। हां, लंबी अवधि में सोना एक बेहतर निवेश माध्यम बना रह सकता है।

 
कितना सस्ता हो जाएगा सोना
 

मीडिया में ऑल बु‍लियन एंड ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल के हवाले से लिखा गया है कि इतिहास अपने आप को दोहराता है। उनके अनुसार सोना ​इतिहास को दोहरा सकता है। 2013 में सोने में बड़ी गिरावट आई थी।

उनका मानना है कि अगर 2013 जैसे हालात बने तो सोना 3230 डॉलर प्रति औंस से टूटकर 1820 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएगा। ऐसे में देश के बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate Down) कम होकर 55 से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो सोने में यह ऐतिहासिक गिरावट होगी।
 

News Hub