home page

Gold Rate Down : फिर गिरे सोने के दाम, 3433 रुपये सस्ता हो गया 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate Down : सोने के दामों में कुछ दिन की तेजी के बाद सप्ताह के दूसरे दिन फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दामों में गिरावट आने से आम ग्राहकों को कुछ हद तक राहत मिली है। सोने के दाम गिरने से निवेशकों की चिंता थोड़ी बढ़ गई है। सोना इस साल तगड़ा रिटर्न देने के बाद गिरना शुरू हो गया था और दाम आज भी उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाए हैं।

 | 
Gold Rate Down : फिर गिरे सोने के दाम, 3433 रुपये सस्ता हो गया 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम रोजाना कम ज्यादा होते रहते हैं। इन दिनों सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, परंतु फिर से सोने के धाम धड़ाम से गिरने शुरू हो गए हैं। सोने की कीमत गिरने से आम उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है तो निवेशकों को काफी नुकसान हो रहा है। 


पांच साल में कितने हो जाएंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों को लेकर भविष्य वाणियां भी सामने आ रही हैं। गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025 में सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। इस रिर्पोट में बताया गया है कि आने वाले चार-पांच वर्षों में सोने के भाव (Gold Rate Down) में क्या कुछ बदलाव आने वाला है। 

गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025 का दावा है कि आने वाले पांच सालों में सोने के रेट 8,900 डॉलर तक हो सकते हैं। अगर हम भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत की बात करें तो यह तकरीबन 7,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो सकते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक सोने के यह आगामी दाम महंगाई के बढ़ते स्वरूप के अनुसार होंगे।

सोने के दामों को प्रभावित कर रहे ये कारक 


सोने के दामों को काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक कारक प्रभावित करते हैं। सोने के दाम (Gold Rate Down) अंतरराष्ट्री स्तर पर मांग और सप्लाई पर डिपेंड करते हैं।

इन दिनों सोने के दामों में गिरावट आई है, क्योंकि टैरिफ को लेकर यूएसए के रुख में नरमी दिखी है, जिस वजह से मार्केट स्थिर हो रहा है और निवेशक सोने से पैसा निकाल फिर से बाजार में निवेश कर रहे हैं। 


देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत 


सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत 146 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, चांदी 448 रुपये उछली है। मंगलवार को 24 कैरेट सोना (Gold Rate Down) बगैर जीएसटी के 95667 रुपये पर आ गया है। 

इतने हो गए जीएसटी समेत सोने के दाम


वहीं, जीएसटी के साथ सोने के दाम ज्यादा है। 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोना 98537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 100277 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। सोने के दामों में कुल मिलाकर गिरावट (Gold Rate Down) दर्ज की गई है। 

अलग अलग शहर में अलग हो सकते हैं दाम


सोने के दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)की ओर से जारी किए जाते हैं। जो दाम जारी होते हैं, ये बगैर जीएसटी के होते हैं। आपके शहर में सर्राफा बाजार के हिसाब से दामों में 1000 से 2000 रुपये का अंतर मिल सकता है। बता दें कि आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने के दाम जारी किए जाते हैं। दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे। 


कैरेट वाइज सोने के दाम


कैरेट वाइज भी सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आईबीजेए के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड 145 रुपये सस्ता हुआ है। इसके दाम 95284 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गए हैं। इसके दाम कल 95429 रुपये थे। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे 134 रुपये कम हुए है।

यह  87,631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ था। वहीं, सोमवार को यह 87,765 पर बंद हुआ था। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 110 रुपये कम हुआ है। 71750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।  


3433 रुपये सस्ता हुआ ऑल टाइम हाई से सोना


सोने के दाम 22 अप्रैल को अपने सर्वोच्च स्तर पर थे। सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से 3433 रुपये कम हो चुका है। 22 अप्रैल 2025 को बगैर जीएसटी के सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

बता दें कि इस साल में सोने के दाम करीबन 19927 रुपये बढ़े हैं। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था वहीं, इसी दिन गोल्ड (Gold Rate Down)75740 रुपये पर बंद हुआ था। 

News Hub