Gold Rate Down : सोने में फिसलन का दौर जारी, अब 4100 रुपये गिरकर इतनी रह गई कीमत
Gold Rates Update :सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोना लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहा है। दिवाली से ही सोने में गिरावट का सिलसिला जारी है, जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोने के दाम भविष्य में और ज्यादा गिरने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
HR Breaking News (Gold Price Today) सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। एक बार फिर से सोने की कीमत 4100 रुपए गिर गई है। चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जोकि 6250 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गिरी है। वैश्विक बाजार में भी सोना पहली बार बहुत निचले स्तर पर आ गया है।
सराफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
देश में मंगलवार को सोने की कीमतों (Gold Rate Update) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सराफा बाजार में सोना 4100 रुपये गिरकर एक लाख 21800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोमवार को सोने की कीमत 125900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो सोने की कीमत 4000 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे आ गई है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
सोने में गिरावट का क्या है कारण
सोने में गिरावट (Gold Rate down) का कारण भी सामने आया है। ऑल इंडिया सराफा बाजार एसोसिएशन के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार के तनाव में कमी आई है, जिसकी वजह से सुरक्षित निवेश के रूप में गोल्ड से लोग दूरी बना रहे हैं। सोने की मांग कम होने के कारण सोने की कीमत घट गई है।
दूसरा कारण सोने के दामों में तेजी से हुई बढ़ोतरी भी है, जिसके बाद लोग प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। इंटरनेशनल मार्केट में ज्यादा गिरावट से देश की मार्केट में भी बिकवाली का सिलसिला शुरू हो गया है।
चांदी के तेवर भी नरम पड़े
सोने के बाद चांदी (Sona Chandi Rate) की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ गई है। चांदी के तेवर भी नरम पड़ गए हैं। चांदी मंगलवार को 6250 रुपये गिर गई है और चांदी की कीमत 145000 रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई है। पहले चांदी की कीमत 154250 प्रति किलो चल रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिख रही गिरावट
सोने और चांदी (gold and Silver Price) में गिरावट केवल देश में ही नहीं, राष्ट्रीय बाजार में भी देखने को मिल रही है। स्पॉट गोल्ड की बात करें तो यह 2.37 प्रतिशत गिर गया है। 3800 डॉलर के आसपास कीमत आ गई है। एक दिन पहले ही 4000 के नीचे सोना आया था। अब तक इसमें 132 डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है।
इस साल 50% तक बढ़ा है सोना
सोने की कीमतों (Gold Price Update) में इस साल लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल की शुरुआत से ही सोना सातवें आसमान पर चलता दिखाई दिया है। सोने की कीमतों में 50% से अधिक की बढ़ौतरी देखने को मिली है। मौजूदा समय में लोग इस प्रॉफिट को बनाने के लिए सोने को बेच रहे हैं, जिससे सोने में 5 से 10 परसेंट तक की गिरावट आ रही है, क्योंकि निवेशक धीरे-धीरे मुनाफा वसूल रहे हैं।
