Gold Rate Down : फिर शुरू हुई सोने में गिरावट, अब गोल्ड रेट आएगा 88 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर
Gold Rate : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी देखी जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये सोने की खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए विस्तर से जानते हैं 10 ग्राम सोने के दाम-

HR Breaking News (Gold Price)। सोने की कीमतों में जहां एक ओर तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमत कम होती दिख रही है। सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आ रही है।
आज एक बार फिर से सोने की कीमत (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 361 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी जा रही है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
आज एमसीएक्स पर गिरे सोने के दाम
सोमवार के दिन सोने की कीमत (Gold Price Today) में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों को आज थोड़ी बहुत राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों पहले सोने की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 10 ग्राम सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
10 ग्राम सोने की कीमत
आज 26 मई को सुबह 10.11 बजे के बारे में बात करें तो आज 10 ग्राम सोने की कीमत 96,001 रुपये पर चल रही है। अब तक सोने की कीमत 95,865 रुपये प्रति 10 ग्राम (aaj ka sone ka bhav) पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही सोने की कीमत 96,101 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है और अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
चांदी की कीमत में भी आई गिरावट
26 मई, सोमवार को सोने के दाम के बारे में बात करें तो सोने (Gold price update) के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स सुबह 10.18 बजे चांदी का भाव 97,878 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
चांदी ने अब तक 97,877 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram gold rate) पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 98,300 प्रति किलो अब तक का हाई रिकॉर्ड है।
आने वाले दिनों में ये रहेंगी सोने की कीमत
सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में कितनी गिरावट (Gold price fall) आने वाली है इसको लेकर एक्सपर्ट्स द्वारा जानकारी दी गई है।
आइए जानते हैं इस बारे में
कमोडिटी एडवायजरी फर्म केडिया कमोडिटीज के निदेशक अजय केडिया ने आने वाले दिनों सोने की कीमतों के बारे में जानकारी है। फैक्टर्स अभी तक सोने की कीमतों (gold price hike reason) को सपोर्ट कर रहे थे, वह एक-एक कर समाप्त हो रहे हैं। जैसे अमेरिका और चीन में ट्रेड डील हो गया है।
रूस और यूक्रेन अगले हफ्ते डील के लिए मीटिंग करने वाले हैं। ईरान का संकट भी कम हो रहा है।
केडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोने के उच्चतम स्तर से देखा जाएं तो 10-12 प्रतिशत तक का करेक्शन आना चाहिए। इसका मतलब है 88 हजार से 90 हजार के लेवल पर पहुंच सकता है।