home page

Gold Rate Down : अचानक लुढ़का सोना, जानिये 1 तोले गोल्ड का रेट

Gold rate today : उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में आज एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। इसके साथ साथ निवेशकों पर भी कीमतें घटने का प्रभाव देखा जा रहा है। खबर में जानिये यूपी में सोना किस रेट मिल रहा है।

 | 
Gold Rate Down : अचानक लुढ़का सोना, जानिये 1 तोले गोल्ड का रेट 

HR Breaking News - (Sone ka bhav)। लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने की संभावना है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में सोने की कीमतों (Sone chandi ka bhav) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 


उत्तर प्रदेश (UP Gold Price) के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में आज 21 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

 


22 कैरेट गोल्ड का रेट - 


अगर आप 22 कैरेट गोल्ड (22 carat gold rate) खरीदना चाहते हैं तो आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी का रेट आज 2,26,000 प्रति किलोग्राम है। 

65% महंगा हुआ सोना - 


एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में तेजी से हुई गिरावट एक करेक्शन फेज है। इस साल शुरूआत से ही सोने (Gold Rate Hike) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। साल 2025 में सोने ने 65% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे में मुनाफा वसूली का दौर चल रहा है।अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता या जियो-पोलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो सोना फिर से ऊपर जा सकता है। 


2030 में कहां तक जाएगा सोने का रेट? 


सोने की कीमतों (Gold Price) में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि आने वाले सालों में सोने का रेट कहां तक जाएगा। जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना तेजी के दौर में बना हुआ है। मध्यम अवधि में सोने की कीमत (Sone ka bhav) 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

साल 2030 तक सोने का रेट (Gold Rate Hike) 8900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई के दौर में पीली धातु इस अवधि में कीमत में 8,900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता रखती है। एक्सपर्ट का कहना है कि 4,800 से 8,900 डॉलर का पूर्वानुमान इस बात पर निर्भर करता है कि अगले 5 साल में महंगाई का कैसा रुख रहेगा। मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक गतिशीलता भी सोने की कीमतों पर प्रभाव डाल सकते हैं।