home page

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिये 10 ग्राम का रेट

Gold Price Today 2025 : सोने और चांदी में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ‌दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बाद अब जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और सोने में चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें।

 | 
Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिये 10 ग्राम का रेट 

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। आए दिन सोने के रेट नया रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतें अब एक बार फिर से ऑल टाइम हाई पर जा पहुंची हैं। आज 18 दिसंबर 2025 को भी सोने (Gold Rate Hike) में तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Delhi Gold Rate) 1,34,676 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।

मुंबई में सोने की कीमत (Mumbai Gold Rate) 1,34,520  रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तगड़ा उछाल आया है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक को 2 महीने के निचले स्तर पर आ जाने से डॉलर में होने वाला सर्राफा कारोबार अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए ज्यादा किफायती हो गया है। ‌ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड आई के करीब पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव (Sone ka Bhav) 4321.06 डॉलर प्रति ओंस पर है।

दिल्ली में सोने की कीमत


देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट का भाव (22 carat gold rate) 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सोने का भाव 


आज यानी 18 दिसंबर 2025 को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने का रेट - 

पुणे और बेंगलुरु में शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22 Carat Gold Price) 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर        22 कैरेट सोना  24 कैरेट सोना 
अहमदाबाद   123360    134570
चेन्नई            123310    134520
कोलकाता    123310    134520
हैदराबाद     123310    134520
जयपुर         123460    134670
भोपाल         123360    134570
लखनऊ       123460    134670
चंडीगढ़        123460    134670

सिल्वर लेटेस्ट रेट - 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) भी रिकॉर्ड बना रही है। इस साल चांदी ने 100% रिटर्न दिया है। आज चांदी में बंपर तेजी आई है। चांदी महंगी होकर 2,08,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 66. 52 डॉलर प्रति अंश के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

सप्लाई में कमी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, सिल्वर ETF में अच्छा निवेश और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते चांदी में उछाल है। चांदी में तेजी को उन रिपोर्ट्स से और बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि चीन साल 2026 से चांदी के निर्यात पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। ऐसा हुआ तो वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ेगा। चीन का चांदी भंडार एक दशक के सबसे निचले स्तर पर है। इस साल अब तक चांदी (Silver Rate Hike) की कीमतों में 127 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।