home page

Gold Rate : धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिये 10 ग्राम का रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन अब सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, सोना लगातार कई दिनों से महंगा होने के बाद आज सस्ता हो गया है। सोने की कीमतों में अचानक गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सोने का ताजा भाव - 

 | 
Gold Rate : धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिये 10 ग्राम का रेट 

HR Breaking News -  (Gold Rate Today 2025)। सोने की कीमतों में कई दिनों से लगातार हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी पर अब ब्रेक लग गया है। सोना अब सस्ता हो गया है। आज यानी 17 अक्टूबर 2025 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज सस्ता होकर  1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव (Chandi Ka Bhav) में भी कमी आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट - 

दिल्ली में सोने का भाव - 


देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate today) में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सोने का रेट -

आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai gold rate) समेत चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव - 


जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव (22 carat gold price) 1,18,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


भोपाल और अहमदाबाद में भाव


अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।


हैदराबाद में सोने का भाव


हैदराबाद में भी सोना (hyderabad gold rate) सस्ता हुआ है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


शहर      22 कैरेट सोने     24 कैरेट सोने 
दिल्ली    118790    129580
मुंबई             118640    129430
अहमदाबाद118640    129480
चेन्नई               118640    129430
कोलकाता    118640    129430
हैदराबाद    118640    129430
जयपुर    118790    129580
भोपाल    118640    129480
लखनऊ    118790    129580
चंडीगढ़    118790    129580

धनतेरस तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट - 


एक्सपर्ट का कहना है कि धनतेरस तक सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। वहीं, 2026 में सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का हाजिर भाव लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। 

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड को लेकर नए तनाव, फेडरल रिजर्व (federal Reserve) की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना, केंद्रीय बैंकों की ओर से अच्छी खरीद, अमेरिकी सरकार का शटडाउन जैसे ग्लोबल फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ा रहे हैं। शटडाउन के कारण अमेरिका में प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और निवेशक सेफ एसेट गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।


चांदी का ताजा भाव - 

आज यानी 17 अक्टूबर को सुबह चांदी का रिटेल भाव गिरकर (Silver Rate Today) 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सप्लाई में भारी कमी की वजह प्रीमियम प्रभावित हुआ है और चांदी कीमतों को सपोर्ट मिला है।