home page

Gold Rate : सोना हुआ महंगा, चांदी में 5000 रुपये की गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

Gold-Silver Price Today :सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने में काफी दिनों से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि चांदी में 5000 की बड़ी गिरावट आई है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यह शानदार मौका हो सकता है आईए जानते हैं सोनेका ताजा भाव

 | 
Gold Rate : सोना हुआ महंगा, चांदी में 5000 रुपये की गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का भाव 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate)। सोने और चांदी में इस साल की शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ते तेजी देखने को मिल है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने व चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। आज 14 दिसंबर 2025 को सोने में तेजी (Gold Rate) दर्ज की गई है जबकि चांदी में गिरावट आई है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ने से रेट भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आप सोने में चांदी (Gold Silver Price) के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो मार्केट जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

 

 


चांदी में 5000 की गिरावट - 

 


रांची ज्वैलरी एसोसिएशन के मुताबिक गोल्ड में जबरदस्त उछाल और चांदी (Silver Rate Down) में गिरावट देखने को मिल रही है आज 22 कैरेट सोना महंगा होकर 1,24,250 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 2, 10,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वही कल शनिवार को चांदी का रेट 1,15,000 प्रति किलोग्राम रहा। इसका मतलब है चांदी में 5000 की गिरावट आई है।

 

 

22 और 24 कैरेट सोने का भाव - 


आज यानी 14 दिसंबर 2025 को रांची (Ranchi Gold Rate) में 22 व 24 कैरेट में बढ़ोतरी हुई है 22 कैरेट सोने का भाव कल शाम 1,23,000 प्रति 10 ग्राम था। जबकि आज सोने का भाव 1,24,250 है। यानी सोने में आज 1150 रुपए का इजाफा हुआ है। वही 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 13 दिसंबर शाम को 1,29,260 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका है। आज इसकी कीमत 130460 रुपए प्रति 10 ग्राम है यानी 24 कैरेट सोना 1200 महंगा हुआ है।

 

बोकारो 

22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम 
24 कैरेट सोने का भाव 1,31,460 रुपये प्रति 10 ग्राम 
चांदी का ताजा भाव 1,89,000 रूपये प्रति किलो है।

जमशेदपुर 

22 कैरेट सोना 122,750 रुपये प्रति 10 ग्राम 
24 कैरेट सोना 1,34,010 रुपये प्रति 10 ग्राम 
चांदी की कीमत‌ 1,92,140 रुपये प्रति किलो है।

देवघर 

22 कैरेट सोना 1,22,458 रुपये प्रति 10 ग्राम 
24 कैरेट सोना 1,33,590 रुपये प्रति 10 ग्राम 
चांदी का भाव 192,140 रुपये प्रति किलो है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बात  -

सोने व चांदी के आभूषण खरीदते समय कई बातों का ध्या रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि सोने की कीमतें (Gold Rate) सातवें आसमान पर जा पहुंची है ऐसे में सोना खरीदते वक्त कई बातें ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक छोटी सी गलती की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को जरूर चेक करें। हॉलमार्क (Gold Hallmark) देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें।