home page

Gold Rate : सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी, गिरावट के बाद आज एक बार फिर सोने की कीमत (Sone ki kemat) चमक गई है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये आज का सोने का भाव।

 | 
Gold Rate : सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News - (Gold Price Hike)। लगातार गिर रही सोने की कीमतों ने अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अब एक बार फिर से सोने की कीमत में उछाल आया है। सोने की कीमतों (Gold rate today) में तेजी के पीछे गई वजह बताई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सोने की कीमत। 


थम गया गिरावट का दौर-

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट (Sone ki kemat) का दौर जारी था, लेकिन महीने के अंत के साथ साथ गिरावट के दौर का भी अंत हो गया था। आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि शाम होते-होते इनकी कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी। इसके अलावा घरेलू बाजार में शाम को गिरावट देखी गई है।


अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत-

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 4030.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। इसमें 14.90 डॉलर तक की तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि आज चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी 48.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आ रही है।


MCX पर गोल्ड का रेट-

MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,148 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम हो गई थी। सोने की कीमत में 0.53 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया जा रहा है। बीते कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,21,508 रुपए पर थी। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की जा रही है। कल शाम को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1,49,594 रुपए पर थी। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 754 रुपए तक की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। 


चांदी की कीमतों में दर्ज गिरावट-

भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों (silver price today) में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह चांदी की कीमत 1,49,142 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जोकि शाम को 1,49,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। प्योर गोल्ड सोने की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 1,20,815 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची थी। वहीं शाम के साथ साथ इसमें 45 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

 


पटना (Patna Gold Price)

पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,170
पटना में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,670


जयपुर (Jaipur Gold Rate)

जयपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,220
जयपुर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,730

कानपुर (UP Gold Price)

कानपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,270
कानपुर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,790


लखनऊ (Lucknow Gold Price)

लखनऊ में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,270
लखनऊ में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,790


भोपाल (MP Gold Price)

भोपाल में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,370
भोपाल में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,910


इंदौर (Gold Rate In Indor)

भोपाल में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,370
भोपाल में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,910


चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)

चंडीगढ़ में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,240
चंडीगढ़ में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,750


रायपुर (Chhattisgarh Gold Rate)

रायपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत-122,190
रायपुर में 1 किलोग्राम चांदी का रेट-149,690


शादियों के सीजन में इस रेट मिलेगा सोना-

आज से यानी 1 नवंबर 2025 को देशभर में एकादशी का पर्व मनाया जाने वाला है। एकादशी के बाद से शादियों के सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद ये सीजन दिसंबर (Gold Price in December) तक चलने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल दर्ज किया जा सकता है।