Gold Rate : रिकॉर्ड स्तर पर सोना, नवंबर दिसंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के भाव
Gold Rate : सोने के दाम इस साल लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोना फिर से रिकॉर्ड स्तर पर चला गया है। सोने के दाम बढ़ने से आम ग्राहक परेशान हैं। वहीं, निवेशकों की सोने ने मौज कर दी है। सोने के दाम इसा साल कई कारणों से बढ़े हैं, परंतु, प्रमुख कारण ट्रेड वॉर है। ट्रेड वॉर की वजह से निवेशकों ने सोने में इंटरेस्ट लिया और सेफ मानते हुए निवेश किया, जिससे मांग बढ़ी और सोने के दाम बढ़ गए।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना निवेशकों के लिए इस साल लोटरी लेकर आया है। बाजार में हलचल हुई तो लोगों के नुकसान को सोने ने बचा लिया। दूसरी तरफ जिन घरों में शादी विवाह है या फिर किसी अन्य शुभ मुहूर्त के लिए सोना चाहिए, वहां पर सोने के बढ़े दामों ने लोगों को परेशान किया है।
चर्चा का विषय बना सोने की बढ़ती कीमत
सोने की बढ़ती कीमतों ने पिछले काफी लंबे समय से निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों की निगाहें पर इन पर टिकी हुई थी। अगर हम आने वाले समय में सोने की कीमतों की बात करें तो यह देखने वाला होगा कि आगे के सालों में सोने के रेट (Gold Rate) में बढ़ोतरी होगी या कटौती। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आगामी समय में सोने के रेट क्या रहने वाले हैं तो पढ़े हमारी पूरी खबर।
सोने में निवेशकों की बढ़ी रुची
इस साल दस साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में निवेश के नजरिए से 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, आम ग्रहाक सोने से दूर होते गए हैं। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने की खरीद में ज्वेलरी का हिस्सा 25 प्रतिशत गिर गया है। यह 2025 की पहली तिमाही के आंकड़े हैं। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ना ही इसके पीछे प्रमुख कारण है।
सोने ने बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड
इस साल सोने (Gold Rate) ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। साल की शुरुआत में सोना 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। यहां से सोना करीबन 30 प्रतिशत बढ़कर एक लाख के पार जा पहुंचा।
जीएसटी समेत कई सर्राफा बाजारों में सोने के दाम लाख को क्रॉस कर गए तो एमसीएक्स पर अब तक के इतिहास का रिकॉर्ड 99,358 भी टच कर दिया। सोने के यह दाम 22 अप्रैल को रहे थे।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
आज 26 मई को सुबह 10.11 बजे के बारे में बात करें तो आज 10 ग्राम सोने की कीमत 96,001 रुपये पर चल रही है। अब तक सोने की कीमत 95,865 रुपये प्रति 10 ग्राम (aaj ka sone ka bhav) पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही सोने की कीमत 96,101 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है और अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
नवंबर दिसंबर तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम
सोना अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर ही चल रहा है। सोने की इतनी तेजी में लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। वहीं सोने के दाम (Gold Rate) इस साल के अंत तक कितने होंगे इसको लेकर ज्वेलर कमलदीप का कहना है कि नवंबर दिसंबर में देश में त्योहारी सीजन होगा।
वहीं शादियों का सीजन भी उस समय रहता है। वहीं, वैश्विक संकट भी इतनी जल्दी ठीक होता नहीं दिख रहा है। लिहाजा नवंबर दिसंबर तक सोने के दाम 1 लाख के पार जा सकते हैं।