Gold Rate : उल्टे पैर दौड़ा सोना, 10 ग्राम सोने पर टूटा 6473 रुपये दाम, जून तक यह रहेंगे दाम
Gold Rate :सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना उल्टे पैर दौड़ता दिखाई दे रहा है। सोने के दामों में 6473 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोना (Gold Rate) एक बार फिर से अपनी औकात पर आ गया है। सोने के दाम काफी गिर गए हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक बार फिर अपनी औकात पर आ गया है। सोने के दाम गिरकर बहुत कम हो गए हैं। सोने के दामों में आ रही गिरावट के कारण भी सामने आए हैं। वहीं, आगे सोने के दाम कितने रह सकते हैं, इसको लेकर भी एक्सपर्ट ने अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में -
लगातार दूसरे दिन गिरावट
सोने के दामों में सप्ताह के लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोना मंगलवार को फिर से कम हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate) इससे पहले एक लाख का क्रॉस कर गए थे। इससे पहले सोने के दाम 1 लाख को भी पार कर चुके थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना एक लाख के पास चला गया था।
क्यों गिरे अचानक सोने के दाम
अचानक सोने के दाम गिरने के पीछे के कारण अंतरराष्ट्रीय हलचल हैं। अमेरिका व चीन के बीच ट्रेड डील में नरमी आई है। वहीं, बाकी देशों पर पहले ही टैरिफ को होल्ड किया हुआ है।
इक्विटी के लिए निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। इससे सोने की मांग (Gold Rate) कम हुई है। सोना दो ही दिन में 4 प्रतिशत तक गिर चुका है।
सोने में आई ऐतिहासिक गिरावट
मीडिया रिपोटर्स में एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के हवाले से लिखा है कि 23 जुलाई के बाद पहली बार सोना (Gold Rate) एक ही दिन में 4000 रुपये गिरा है।
इसका कारण अमेरिका और चीन ट्रेड डील है। इसमें 90 दिनों के लिए टैरिफ कम करने पर सहमति जताई गई है। वहीं, डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है। 101.50 डॉलर ज्यादा हुआ है। इससे सिक्योर्ड इंवेस्टमेंट के रूप में गोल्ड की डिमांड कम हुई है।
सर्राफा बाजार में कितना चल रहा है दाम
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 88800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 96880 रुपये चल रही है। इसी प्रकार लखनऊ में 13 मई को 22 कैरेट सोने के दाम 88,950 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम 97,030 रुपये है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 88,800 पर चल रहे हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना 96,880 रुपये पर चल रहा है। जयपुर में 22 कैरेट सोना सोना 88,950 रुपये चल रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 97030 रुपये पर चल रहा है।
ऑल टाइम हाई से 6,473 रुपये गिरा सोना
सोने के दाम (Gold Rate) काफी गिर गए हैं। सोना 22 अप्रैल को 99,358 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं मंगलवार को सोना 92,875 रुपये के लॉ पर पहुंच गया। यानी सोने के दाम 6,473 रुपये गिर गए। वहीं मंगलवार को सोना 94,180 रुपये के हाई पर ट्रेड कर रहा था।
शाम को 4 बजकर 50 मिनट पर सोने के दाम 93,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, सोना शाम तक 1,089 रुपये कल के मुकाबले बढ़ा भी है। 1.17% दाम बढ़े हैं। 13 मई को सोना 92,885 रुपये पर ऑपन हुआ। वहीं, सोना सोमवार को 92,901 पर बंद हुआ था।
जून तक रहेंगे ये दाम
सराफा कारोबारी राहुल सोने के अनुसार सोने के दाम फिर से गिर सकते हैं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता, मंदी, ट्रेड वॉर का असर कम होता है तो सोना और गिरेगा। सोने के दाम (Gold Rate) प्रति 10 ग्राम 90,000 रुपये कम हो जाएंगे। बता दें कि इस साल 22 अप्रैल को सोना 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर चला गया था, हजां से दाम 5 हजार रुपये तक कम चल रहे हैं।