home page

Gold rate : सांतवे आसमान पर पहुंचे सोने के रेट, चांदी हुई धड़ाम, जाने 1 तोला सोने का रेट

Gold Rate Update : पिछले कई दिनों से सोने के भाव (Gold Price) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने से शुरुआत में सोने के दामों (Gold Price hike in March) में कमी आई थी। आज कई दिन बाद सोने के दामों में वापस से तेजी लौटी है। पिछले तीन दिन से सोने के दामों में लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दामों में बढ़ौतरी हुई है। जानिए आपके शहर में क्या है 22 और 24 कैरेट सोने के भाव। 
 | 
Gold rate : सांतवे आसमान पर पहुंचे सोने के रेट, चांदी हुई धड़ाम, जाने 1 तोला सोने का रेट

HR Breaking News (Today Gold price)। भारतीय बाजार में सोने के दाम (Gold Price in India) हर रोज तय होते है। बीते कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दामों में उछाल देखने को मिला है। होली के त्योहार (Gold Price on Holi) से पहले सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों (Gold and Silver price) में लगातार ईजाफा हो रहा है। भारतीय बाजार में पिछले तीन दिनों से सोने के दामों में गिरावट दर्ज हो रही थी। होलाष्टक होने के कारण सोने की मांग में कमी हो रही थी। 

भारतीय बाजार ये है सोने के रेट


सोने के दामों में लगातार हो रही उठा-पटक (gold Price Changes) के बाद आज भारतीय बाजार में सोने के दामों में बढ़ौतरी हुई है। देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के रेट (Gold Price Latest Update) बढ़े है। 24 कैरेट सोने (24 Carret Gold) का भाव 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और 22 कैरेट सोने (22 carret gold) का भाव 80,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,900 रुपये के स्तर पर है।


सोने में बढ़त और चांदी में आई गिरावट


भारतीय बाजार में सोने के दामों (MCX gold price) में बढ़त दर्ज हुई है। वहीं, चांदी के दामों में गिरावट का दौर अभी भी जारी है। आज 11 मार्च को भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) के दामों में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है। 200 रुपये की गिरावट के बाद आज चांदी के दाम 98,900 रुपये (Silver Price Update) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए है। 

दिल्ली में सोने के दाम


राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (Gold price in Delhi) में आज 11 मार्च 2025 को 22 कैरेट सोने (22 Carret Gold price in delhi) का दाम 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना (24 Carret Gold price) 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
 

मुंबई में सोने की कीमत


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना (Gold price in Mumbai) 80,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 87,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के अन्य शहरों में सोने के दामों में गिरावट दर्ज हो रही है। 

इन कारणों से बढ़ी सोने की कीमत


भारतीय बाजार में सोने की कीमत हर रोज (Gold Price Changes) तय होती है। सोने की कीमत बढ़ने की वजह निवेशकों की बढ़ती सतर्कता और दुनिया की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैक्स नीतियों (tax on Gold) के कारण सोने के दामों में ईजाफा हो रहा है।  सोना एक सेफ इन्वेमेंट के कारण निवेशक निवेश कर रहे हैं।
 

इन कारकों पर निर्भर होती है सोने की कीमत


सोने की कीमतें कई कारकों (gold in inernational market) पर निर्भर करती है। भारतीय बाजार और अंतर्राष्ट्रीय बाजार  में सोने के दाम, सरकार के टैक्स और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।