home page

Gold Rate : फिर 7वें आसमान पर सोने के दाम, एक्सपर्ट ने बताया दिवाली तक कितना हो जाएगा गोल्ड रेट

Gold Rate :सोने के दाम एक दिन की मामूली गिरावट के बाद फिर से रफ्तार पकड़ चुके हैं। सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बनाकर सातवें आसमान पर पहुंच जा रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे कई कारण हैं। सोने का भाव (Gold Rate) घटता कम है और बढ़ता ज्यादा है। सवाल उठ रहा है कि इस साल के अंत तक सोने के दाम क्या एक लाख तक पहुंच जाएंगे। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की क्या राय है। 

 | 
basic salary hike : सबसे पहले इस राज्य में लागू होगा आठवां वेतन आयोग, सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 22 हजार से बढ़कर 62920 रुपये

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के भावों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। लगातार बढ़ते सोने के दामों के पीछे ट्रंप के टैरिफ वार और देश के शेयर बाजार प्रमुख कारण रहे हैं। इसके अलावा देश में शादियों और त्योहार का सीजन भी सोने के दामों को प्रभावित करता है।

दिवाली भारत का प्रमुख त्योहार है और इस दिन भी लोग सोना (Gold Rate) खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में दिवाली के पास सोने के क्या भाव होंगे, इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने अपने सुझाव दिए हैं। 

 

 

फिलहाल क्या चल रहा है सोने का दाम


13 मार्च 2025 को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 86,989 रुपये तोला के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, नई दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के रेट 86990 रुपये प्रति तोला पर हैं। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 86,880 रुपये तोला चल रहे हैं। कुछ जगहों पर सोना (Gold Rate) 87,250 रुपये प्रति तोला तक भी बिक रहा है। ऐसे में सोने के दामों में शहरों के हिसाब से भी कुछ रुपयों का अंतर देखने को मिलता है। 

 

 
जानिए शहरों के हिसाब से सोने के दाम


नागपुर 


22 कैरेट सोना (Gold Rate) : 79,741 रुपये तोला
24 कैरेट सोना (Gold Rate) : 86,990 रुपये तोला


वाराणसी 


22 कैरेट सोना (Gold Rate) : 79,768 रुपये तोला
24 कैरेट सोना (Gold Rate) : 87,020 रुपये तोला

 

लखनऊ 


22 कैरेट सोना : 79,768 रुपये प्रति 10 ग्राम 
24 कैरेट सोना : 87,020 रुपये प्रति 10 ग्राम  

 

जयपुर 
 

22 कैरेट सोना : 79,732 रुपये प्रति 10 ग्राम 
24 कैरेट सोना : 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम 


पटना  


22 कैरेट सोना : 78,740 रुपये प्रति 10 ग्राम  
24 कैरेट सोना : 86,950 रुपये प्रति 10 ग्राम 

 

पुणे 


22 कैरेट सोना : 79,741 रुपये प्रति 10 ग्राम  
24 कैरेट सोना : 86,990 रुपये प्रति 10 ग्राम 

चांदी की कीमतों में भी तेजी


सोने (Gold Rate) के साथ-साथ चांदी के भाव भी बढ़ रहे हैं। चांदी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 992.9 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रही थी। वहीं दिल्ली में चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 991.2 रुपये दर्ज की गई। वहीं प्रति किलो के हिसाब से चांद 99120 रुपये दर्ज की गई। चांदी कभी भी एक लाख को क्रॉस कर सकती है। 


 
सोने की कीमतें ऐसे होती हैं तय


सोने के रेट कई कारणों पर निर्भर करते हैं। इसमें फिलहाल निवेश भी एक कारण बना है। निवेश के अलावा परंपराओं और त्यौहारों का भी सोना मुख्य हिस्सा है। त्यौहारों और शादियों के समय सोने (Gold Rate) की मांग तेजी से बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ ही वर्ल्ड मार्केट में भी सोने की कीमतें काफी प्रभावित हो रही है। 

दिवाली तक कितने होंगे सोने के दाम


सोने (Gold Rate) की कीमतों का अनुमान लगाया जा रहा है कि जून तक यह 90 हजार को क्रॉस कर जाएंगे। सोने की कीमतों को लेकर सर्राफा कारोबारी धीरज वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से निवेशकों की सोने में रूचि बढ़ी है, ये कीमतें आगे भी बढ़ती ही जाएगी। कुछ दिन हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन 21 अक्तूबर को दिवाली है, तब तक सोने की कीमत 95 हजार को क्रॉस करने की पूरी संभावना है। वहीं, साल के अंत तक सोने के भाव एक लाख के करीब पहुंच जाएंगे।