home page

Gold Rate : सोने की गोल्डन छलांग, अचानक इतना महंगा हो गया 10 ग्राम सोना, खरीदने में आएगा पसीना

Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। सोने के भाव अचानक से बढ़े हैं। तेजी भी छोटी मोटी नहीं, सोने ने फिर से गोल्डन छलांग लगाई है। सोना एक बार फिर अपने नए रिकॉर्ड की ओर जाता दिख रहा है। आभूषण खरीदने वालों को 10 ग्राम सोना खरीदने में ही पसीने आ रहे हैं। 

 | 
Gold Rate : सोने की गोल्डन छलांग, अचानक इतना महंगा हो गया 10 ग्राम सोना, खरीदने में आएगा पसीना

HR Breaking News (Gold Rate) विवाह शादियों के लिए सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। सोने के दाम काफी बढ़ गए हैं। सोना एक बार फिर से तेजी पकड़ गया है। सोने के दाम फिर से रॉकेट की रफ्तार पकड़ गए हैं। 10 ग्राम सोने के दाम में शनिवार को तगड़ा इजाफा हुआ है। 

 


4 दिन की गिरावट के बाद बढ़ी चमक


सोने के दामों (Gold Rate) में 4 दिन बाद फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चार दिन से दाम गिरने से निवेशक परेशान हो रहे थे और आम खरीदारों की चेहरे पर चमक बढ़ रही थी। परंतु, अब सोने की चाल ने सिस्टम ही उल्टा कर दिया है। 

 

 

स्थिर हो गई चांदी


सोने के दाम जहां एक ओर बढ़े हैं, वहीं चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की करें तो इसके भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। सोने-चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती हैं। वहीं, सोने चांदी की कीमतों को अन्य कारक भी प्रभावित करते हैं। 

 


इतने बढ़ गए सोने के दाम


देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य यूपी के सर्राफा बाजार में सोने की 4 दिनों की गिरावट के बाद 17 मई को 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गई है। यह तेजी धार्मिक नगरी वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में दर्ज की गई है। 

कितने हो गए हैं सोने के दाम


वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1200 रुपये बढ़ी है। यहां अब 10 ग्राम सोना 95,280 रुपये का हो गया है। यह कीमत 24 कैरेट सोने की है। इसके पहले 16 मई को 24 कैरेट सोने के दाम 94,080 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। 

जेवराती सोने के यह है दाम


बता दें कि 24 कैरेट सोना प्योर गोल्ड होता है। इसके दाम जेवराती सोने से अलग होते हैं। जेवराती सोने की कीमत (Gold Rate)कम होती है। वह 22 कैरेट सोना होता है। इसकी कीमत 1100 रुपये की तेजी के साथ दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना 87,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पहले 16 मई 86240 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

18 कैरेट सोने का यह है भाव 


वहीं, इससे भी सस्ता सोना, जिसकी ज्वेलरी भी बहुत लोग बनवाते हैं, वो है 18 कैरेट गोल्ड। 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) शनिवार को बाजार में 900 रुपये के उछाल के साथ 71,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसकी कीमत में भी यह काफी बढ़ौतरी है। 

चांदी के दाम थम गए 


जहां एक ओर सोने ने चढ़ाई की है, वहीं चांदी के कदम थम गए हैं। चांदीकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। शनिवार को बाजार में चांदी की कीमत 97000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। 16 मई को भी चांदी इसी भाव बिक रही थी।  


आगे क्या रहेगा सोने का हाल
 

मीडिया रिपोर्ट्स में वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ के हवाले से लिखा है कि शनिवार को सोने की कीमतों (Gold Rate) में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि बाजार में अभी अनिश्चित्ता का माहौल चल रहा है, इस कारण बाजार में सोने को लेकर उतार चढ़ाव ही दिखेगा।  

News Hub