Gold Rate : सोना का भाव होगा 75 हजार या जाएगा 1 लाख के पार, खरीदने से पहले जान लें क्या कह रहे है एक्सपर्ट
Gold Rate : सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। दो दिन पहले तगड़ी गिरावट आ रही थी तो फिर से सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी सामने आ रही है। सोने के दामों के उतार चढ़ाव ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। दाम गिरने से निवेशक परेशान हो रहे हैं तो दाम बढ़ने से आम ग्राहक बाजार से दूर हो रहे हैं। वहीं भविष्य में सोने के दामों को लेकर भी दो परिदृश्य सामने आए हैं। आइए जानते हैं आगे सोने के दाम क्या कुछ रहेंगे।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम निरंतर उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। इस साल सोने के दामों में पहले 27 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी हुई तो फिर बाद में गिरावट भी 7 प्रतिशत के करीब दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बाजार से ज्वेलरी खरीद कम हुई है तो निवेशकों की रूचि बाजार में बढ़ी है।
यह दिन रहा सोने के लिए ऐतिहासिक
22 अप्रैल 2025 का दिन सोने के लिए ऐतिहासिक रहा है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम (Gold Rate) 22 अप्रैल को एक लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी इस दिन रिकॉर्ड बना और हाई रेट 99,358 रुपये दर्ज किया गया।
फिर आया गिरावट का दौर
सोने में ऐतिहासिक बढ़ौतरी के बाद गिरावट का दौर भी आया। सोने की कीमतों (Gold Rate) में एमसीएक्स पर तो 7 हजार रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, साधारण बाजार में सोना काफी गिर गया था। एक सप्ताह में ही 2200 से ऊपर की गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बना रिकॉर्ड
सोन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसी तरह बढ़ी हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोना अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 तक काफी बढ़ा है। इस दौरान सोने की कीमत प्रति औंस के हिसाब से 1 हजार डॉलर बढ़कर 3,500 डॉलर तक पहुंच गई। 9 महीने में करीब 40 प्रतिशत कीमत बढ़ी है। वहीं, अब फिर से कम होकर मौजूदा हाई से सोना 7 प्रतिशत कम हुआ है। सोने की कीमत 3,250 प्रति औंस के करीब है।
अभी ये चल रहे हैं सोने के दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक सोने के दामों में स्पॉट मार्केट में मंगलवार को बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट प्योर गोल्ड के रेट शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले 1,479 रुपये बढ़े हैं।
यह दाम अब 96,761 रुपये प्रति 1 तोला के भाव पर दर्ज किया गया। सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर सोने का भाव (Gold Rate) 95,282 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था।
आगे किमत बढ़ेंगी या कम होगी
सोने की कीमतों में आगे के लिए बढ़ौतरी या कम होने के सवाल पर जवाब देना मुश्किल है। परंतु, इसके लिए कुछ सिनेरियो बन रहे हैं। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स की भी राय आई हैं। आइए जानते हैं कि सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर आगे क्या रहने वाला है।
चांदी सोने का अनुपात बढ़ा
सोने और चांदी के अनुपात में काफी बदलाव आया है। पहले सोना और चादीं का रेशो आम तौर पर 70:1 रहता है। जबकि फिलहाल यह रेशो 100:1 पहुंच चुका है।
यानी सोना 3500 डॉलर का है तो चांदी 35 डॉलर की होगी। अब इसमें करेक्शन होना संभव है, जिससे कुछ समय के लिए सोने के दाम घटने के बाद बढ़ सकते हैं। चांदी के रेट भी तेजी से बढ़ सकते हैं।
प्लेटिनम का भी रेश्यो बढ़ा
गोल्ड-प्लेटिनम का रेश्यो भी यहीं, संकेत दे रहा है। गोल्ड-प्लैटिनम रेश्यो अनुपात 1 से 2 के बीच रहा है, लेकिन अब यह करीब 3.5 पर पहुंच गया है। ऐसे में दिख रहा है कि सोना जरूरत से ज्यादा ऊपर चला गया है और कम जरूर होगा।
बदल गया पूरा खेल
2022-23 में वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की ओर से बड़े लेवल पर सोने की खरीद ने गोल्ड के रेट चमका दिए। वहीं, फरवरी 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने की घोषणा ने सोने को तेज कर दिया। फिर महौल अब अलग है।
ट्रंप प्रशासन अब दूसरे देशों से बातचीत की कोशिश कर रहा है। इससे बाजार में तेजी आई है और सोने से निकलकर लोगों ने मूनाफावसूली करके बाजार में वापसी शुरू कर दी है। जिससे सोना गिर रहा है।
आगे क्या रहेंगे दाम
सोने के दाम पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय हलचल पर निर्भर करते हैं। एक्सपर्ट राहुल सोनी का मानना है कि अगर अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर को बढ़ावा दिया जाता है तो सोने में तेजी बरकरार रहेगी, सोना एक लाख के पार कभी भी जा सकता है।
वहीं, अगर टैरिफ वॉर शांत रहता है तो सोने के दाम गिरकर 75 से 80 हजार रुपये प्रति तोला तक आ सकते हैं। इसलिए निवेशकों को विदेशी हलचल पर ध्यान रखते हुए सोने में निवेश का कदम उठाना चाहिए।