Gold Rate : सोना नए रिकॉर्ड पर, 2 महीने बाद इतने होंगे दाम
Gold Rate : सोने के दाम एक बार फिर से नई ऊंचाईयों पर पहुंच गए हैं। सोने का ऑल टाइम हाई मार्क अब चेंज हो गया है। सोना यहां पहली बार एक लाख के पार जाकर एक लाख के पार ही खड़ा है। सोने दामों में यह तेजी भी ऐतिहासिक है।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में ऐतिहासिक तेजी ने आम ग्राहकों को ही नहीं, निवेशकों को भी हैरान कर दिया है। सोने के दाम गिरने वाली भविष्यवाणियों पर चुप्पी लग गई है। सोना एक झटके में ही इतना बढ़ा है कि किसी ने सोचा नहीं होगा। कई दिन से सोना एक लाख के करीब चल रहा था।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का कारण भी सामने आया है। सोने के दाम बढ़ने का कारण इजराइल और ईरान का युद्ध है। इजराइल और ईरान के युद्ध के कारण ही यह अचानक तेजी आई है। अचानक तेजी आने के कारण यह युद्ध ही है। वहीं, इसके बाद सोने के दाम कम होने की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है।
सोने के दाम बढ़ने का दूसरा कारण
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का दूसरा कारण अमेरिका का ट्रेड वॉर ही है। अमेरिका की ओर से लगातार चीन के साथ कन्फलिक्ट चल रहा है। इसकी वजह से सोने के दाम बढ़ रहे हैं। सोने के दाम लगातार बढ़ते रहने का बड़ा कारण ट्रेड वॉर ही है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) लगातार तेजी पर हैं। एमसीएक्स पर सोना पहली बार एक लाख के पार गया और एक लाख के पार ही रूक गया। एमसीएक्स पर सोने का उच्चतम स्तर 100681 रुपये पहुंच गया है।
वहीं, सोना खुला भी 99500 पर था। इससे पहले एमसीएक्स पर अगस्त की एक्सपायरी वाले फ्यूचर गोल्ड का प्राइस 99358 रुपये प्रति दस ग्राम था। यानी शुक्रवार को सुबह ही सोना नए रिकॉर्ड के साथ खुला।
सोने के दाम 100,276 पर बंद होने के बाद फिर से 100314 पर पहुंचा और बंद हुआ है। अब दो दिन एमसीएक्स पर मार्केट बंद रहने वाला है।
दो महीने बाद क्या होंगे सोने के दाम
सर्राफा कारोबारी राहुल सोनी का मानना है कि इजराइल हलमे के बाद मीडिल इस्ट में अचानक हलचल आई है। अब देखना होगा कि यह युद्ध किस और जाएगा और डॉलर, कच्चे तेल पर बाजार पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
अभी युद्ध खिंचने का अनुमान है और अन्य देश भी इसमें आए तो सोना दो महीने बाद ही सातवें आसमान को छू जाएगा और सोने के दाम (Gold Rate) 1 लाख 10 हजार तक पहुंच जाएंगे।
