Gold Rate : सोने की कीमतों ने तोड़ दिए अब तक के सारे रिकॉर्ड, जानिये 10 ग्राम सोने के ताजा भाव

HR Breaking News - (gold rate today)। पिछले कई दिनों से सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे थे। न रुकने वाली रफ्तार के कारण आज सोने के भाव (sone ka aaj ka bhav) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ सोना अब और महंगा हो गया है।
चांदी के दामों में भी तेजी आई है, इसलिए शादी के इस सीजन में सोना-चांदी (sona chandi ka rate) खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। फिलहाल 10 ग्राम सोने के दाम हैरान कर रहे हैं, भविष्य में सोने के भाव में और तेजी आने की संभावना है।
सोना-चांदी के ताजा भाव -
आज से 10 दिन पहले की ही बात करें तो 12 अप्रैल को सोने का भाव 96,750 रुपए (gold rate today 22 april) प्रति तोला था और चांदी 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी।
आज 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 1,00,300 रुपये प्रति तोला और चांदी 98,900 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम हो गई है। केवल 10 दिनों में प्रति तोला सोने में 4 हजार से भी अधिक की बढ़ौतरी हुई है। चांदी भी प्रति किलो के हिसाब से लंबी छलांग लगाते हुए महंगी हो गई है। इस समय 22 कैरेट सोना 92,300 रुपए (22 carat gold price) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है।
अभी और बढ़ेंगे सोने के दाम-
सोना-चांदी के रेट (sona chandi ka rate) यहीं पर नहीं थमे हैं। अभी टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी गई है, इससे सोने के दामों में और तेजी आएगी। वैश्विक बाजार में व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है,
इस कारण डॉलर कमजोर होने के कारण लोग सोने में निवेश (gold investment) की ओर रुख करने लगते हैं। इससे सोने के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जब तक चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वार नहीं थमता और व्यापार समझौता नहीं बनता तो सोने के रेट (sone ka taja bhav) और बढ़ने की संभावना है।