Gold Rate : 2025 के चार महीनों में ही दौगुने बढ़े सोने के दाम, साल के अंत तक इतने का मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate : इस साल सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी जारी है। सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम खरीदार सोने से दूर हो गए हैं। सोना एक साल में जितना रिटर्न देता है, उससे अधिक रिटर्न पहली तिमाही में इस साल सोना दे चुका है। आगे सोने के दामों को लेकर भी एक्सपर्ट की राय आ गई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में 2025 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। सोने के दाम इस साल इतने बढ़े हैं कि सभी को हैरान कर दिया है। लोग मार्केट छोड़कर सोने में निवेश कर रहे हैं। सोना निवेशकों के लिए पहली पसंद बन रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) आगे कितने रहेंगे, इसको लेकर भी अनुमान सामने आ गया है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों में इस साल तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। सोने के दाम बढ़ने (Gold Rate) का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में निवेश बढ़ा है, क्योंकि अमेरिका की ओर से कई देशों पर टैरिफ लगाया गया। टैरिफ लगाने का एलान करने के बाद से ही सोने की कीमत बढ़नी शुरू हो गई थी।
जैसे जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितता बढ़ती गई, निवेशकों ने बाजार से रुपये निकाल सोने में निवेश करना जारी रखा। फिर अमेरिका और चीन के बीच शुरू हुए ट्रेड वॉर ने सोने की कीमतों को और ज्यादा बढ़ा दिया।
एक समय के लिए आई तगड़ी गिरावट
ऐसा नहीं सोने के दाम केवल बढ़े हैं। सोने के दाम एक बार के लिए कम भी हुए हैं। सोना 23 अप्रैल को गिरना शुरु हुआ और मई के पहले दो दिनों तक सोना 7 प्रतिशत गिरा। इसके बाद सोने के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोने के दामों में कुछ ही दिनों में 2400 रुपये के करीब बढ़ौतरी दर्ज की गई है।
एक लाख पर पहुंच गया था सोना
10 ग्राम सोना (Gold Rate) एक बार फिर अपने हाई की ओर चल दिया है। 22 अप्रैल को एक लाख पर जाकर गिरने के बाद सोना एक लाख के फिर से बेहद करीब पहुंच गया है। सोना इस समय लगभग 24 हजार रुपये तक पिछले साल के मुकाबले बढ़ चुका था।
तगड़े बढ़े हैं सोने के दाम
इस साल सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। सोना 2025 में पहली तिमाही में ही 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। इसके बाद 23 अप्रैल से सोना गिरना शुरू हो गया। इससे पहले 22 अप्रैल को सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।
निवेशकों के लिए पहली पसंद बना सोना
सोना निवेशकों के लिए पहली पसंद बनकर आया है। दस साल बाद ऐसा हुआ है कि भारत में निवेश के नजरिये से सोने में 7 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। दूसरी ओर आम ग्राहक 16 साल में पहली बार पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हो गए हैं।
यह चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दामों में पिछले सात दिन से बढ़त हुई है। मई के शुरुआती दिनों में गिरने के बाद सोना फिर से बढ़ गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 3 मई को सोने के दाम 93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। ये दाम अब 10 मई को 96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। सोने के दामों में एक सप्ताह में 2,462 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
दौगुने बढ़ गए सोने के दाम
इस साल सोने के दाम 20,254 रुपये बढ़ गए हैं। सोना 1 जनवरी से अब तक 76,162 रुपये से 20,254 रुपये बढ़कर (Gold Rate) 96,416 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 22 अप्रैल को सोना एक लाख के पार चला गया था। यानी सोना इस साल लगभग 24 हजार बढ़ गया था।
प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम हैं। बात 2024 की करें तो तब सोना एक साल में 12,810 रुपये महंगा हुआ था। यानी इस साल की तिमाही में ही पिछले साल से लगभग दोगुना सोना बढ़ चुका है।
आगे कितना रहेगा सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर गोल्डमैन का बड़ा अनुमान आया है। गोल्डमैन का मानना है कि सोने के दाम इस साल के अंत तक 3700 डॉलर प्रति औंस से 4500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के चलते आगे बढ़ सकता है। इस साल के अंत तक के दामों को भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो प्रति 10 ग्राम सोना 1 लाख 10 हजार रुपये से 1 लाख 38 हजार रुपये तक आ सकता है।