home page

Gold Rate : तीन दिन की बढ़ोतरी के बाद सोने पर लगे ब्रेक, आगे क्या रहेंगे गोल्ड रेट, एक्सर्ट ने किया खुलासा

Gold Rate : लगातार बढ़ोतरी के बाद सोने के दाम रुक गए हैं। सोने के दामों पर एक ही जगह पर ब्रेक लग गई है, जिससे सोने के दाम ठहर गए हैं। सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे थे, जिससे आम लोगों की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा था, लेकिन अब एकदम से दाम रुक जाने पर लोग चिंतित हैं कि सोना (Gold Rate) अब आगे बढ़ेगा या फिर कम होगा। इसको लेकर एक्सपर्ट ने भी अपनी राय रखी है। आईए जानते हैं सोने के भाव में आने वाले दिनों में क्या रहने वाला है। 

 | 
Gold Rate : तीन दिन की बढ़ोतरी के बाद सोने पर लगे ब्रेक, आगे क्या रहेंगे गोल्ड रेट, एक्सर्ट ने किया खुलासा

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे थे। इस साल में सोने के दाम 23% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। साल भर में जो बढ़ोतरी होती है, उसके करीब बढ़ोतरी साल के 3 महीना में हो चुकी है, लेकिन अब सोना एक जगह पर रुक गया है।

 

अब यहां से सोचने का विषय बन गया है कि आगे सोना बढ़ेगा (Gold Rate) या फिर रुक कर सोने की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। आईए जानते हैं एक्सपर्ट का इस पर क्या कहना है।

 

तीन दिन की बढ़ौतरी के बाद लगे ब्रेक
 

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में न कोई बढ़ौतरी हुई और न ही दाम गिरे हैं। कई सर्राफा बाजारों में दाम सेम रहे हैं। कल सोने के भाव में 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, इसके बाद अब भाव स्थिर हैं। ऐसे में अब इसके भाव 97,900 रुपये तोला पर है। सोने (Gold Rate) की बढ़ौतरी पर तीन दिन बाद ब्रेक लगे हैं। 

क्यों बढ़ रहे थे सोने के दाम
 

इस साल सोना (Gold Rate) सातवें आसमान पर जा चुका है। सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी के अनुसार बाजार में खरमास खत्म होने पर सोना और चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ी है।  

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ वॉर के चलते बनी अनिश्चितता के चलते निवेशक भी सोने और चांदी में निवेश करने को फायदेमंद मान रहे हैं। ऐसे में सोने के दामों में ग्लोबल लेवल पर तेजी आई है। 

इतिहास में पहली बार इतने दाम
 

विशेषज्ञ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की मांग में तेजी आई है। कुछ दिनों से सोने (Gold Rate) के भाव में बढ़ोतरी से सोना और चांदी उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। सोने के दाम इतिहास में पहली बार 97 हजार से ज्यादा हुए हैं। यह कीमत ऑल आईम हाई है। 

आगामी दिनों में बढ़ेगी मांग
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरणमल सोनी का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना चांदी (Gold Rate) के गहनों की डिमांड बढ़ेगी। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी की ओर से अपडेट किए गए भावों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बाजारों में सोने की मांग बढ़ रही है। आप जयपुर सर्राफा बाजार से सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें।

सोने चांदी के आज के भाव 
 

20 अप्रैल को सोना और चांदी के भाव स्थिर हैं। सोना और और चांदी के भाव में कोई बढ़ोतरी या गिरावट नहीं आई। कल जो दाम थे आज भी वहीं हैं। सोने के दाम (Gold Rate) 97,900 रुपये तोला चल रहे हैं। जेवराती सोना भी 91,200 रुपसे तोला चल रहा है।  

आगे क्या रहेंगे सोने के भाव 

एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल सोना अपने उच्चतम स्तर पर है। चांदी में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी हुई है। देश में मांगलिक कार्य शुरू हो चुके हैं, ऐसे में बाजार में फिर से सोने की डिमांड बढ़ने वाली है, इस कारण सोना और चांदी की मांग अधिक रही तो दोनों कुछ दिनों में एक लाख रुपये पार कर जाएंगे। यानी अप्रैल मई में ही सोना एक लाख (Gold Rate prediction) को क्रॉस कर सकता है।