home page

Gold Rate : सोने के दाम फिर धड़ाम, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate Today : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज फिर सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम (gold rate 28 june) धड़ाम से गिरने से सोना खरीदारों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों (sone ka bhav) में तेजी देखी जा रही थी, अब इनमें गिरावट से सोना खरीदारों ने राहत की सांस ली है। आइये जानते हैं अब 10 ग्राम सोना किस भाव मिल रहा है।

 | 
Gold Rate : सोने के दाम फिर धड़ाम, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News - (Gold Rate)। इस साल सोने ने लगातार रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाए हैं। देशभर में कई दिनों से सोने के दामों (gold rate down) में उछाल देखने को मिल रहा था और महंगा सोना खरीदते समय आम नागरिकों के पसीने छूट रहे थे।

 

 

अब अचानक सोना सस्ता हुआ है, जिसके बाद सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत बड़े शहरों में सोने-चांदी (Gold Silver Rate ) के भाव क्या चल रहे हैं।


 

इतना कम हुआ सोना चांदी का भाव

जून के महीने में सोने-चांदी की कीमतों (gold silver rate today) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब भारतीय सर्राफा बाजार में 22, 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka Bhav ) भी पूरी तरह से बदल गया है।

24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 95 हजार 108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, यह पहले 95,631 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बीते दिनों में चांदी का भाव 97,684 रुपये प्रति किलो था जबकि आज चांदी का भाव (silver price today) कम होकर 96,426 रुपये प्रति किलो हो गया है। 


महानगरों में सोने का भाव 


आज देश के महानगरों में भी सोने का रेट (gold rate update) बदला है। चेन्नई, कोलकाता और मुबंई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 90,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 98,200 प्रति 10 ग्राम है।

अगर 18 कैरेट सोने के भाव (18K gold rate) की बात करें तो आज 74,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat Sone Ka bhav) 90,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में यह है सोने का भाव


जयपुर और लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने का भाव (gold rate in luknow) 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोना (24K gold ke rate) 98,320 रुपये प्रति तोला पर बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड (18K gold price) 73,780 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल बाजार में सोना चांदी के भाव


एक्सपर्ट्स के अनुसार कमजोर हाजिर मांग के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX gold price) पर  भी सोने के भाव बदले हैं। जून 2025 की डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka bhav) इस समय करीब 840 रुपये की गिरावट के साथ लगभग 95,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत (MCX silver price) गिरावट के बाद 33.46 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

इस तरह से बदले सोने के दाम


इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX par gold rate ) पर अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 95,855 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी न्यूयॉर्क में सोने का भाव (MCX gold price) 40.26 डॉलर की गिरावट के साथ 3,308 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

News Hub