Gold Rate : चौथे दिन फिर से लुढ़का सोना, गोल्ड की उल्टी गिनती शुरू, 22, 24 कैरेट के इतने रह गए दाम
Gold Rate :सोने के दामों में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना लगातार चौथे दिन लुढ़का है। सोने के दामों में गिरावट का कारण भी सामने आया है। सोने के ताजा दाम पहले से काफी कम हो गए हैं। सोने के दामों में गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना लगातार गिरता जा रहा है। सोने के दाम चौथे दिन फिर से लुढ़क गए हैं। सोने के दाम इस साल 34 प्रतिशत बढ़ने के बाद काफी तेजी से गिरे हैं।
इसके दाम लगातार गिरते ही जा रहे हैं। सोना भाव गुरुवार को एक बार फिर कम हुआ है। आइए जानते हैं सोने के दाम कितने चल रहे हैं।
सोने के दामों में चौथे दिन बड़ी गिरावट
सोने के दामों (Gold Rate) में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। 26 जून 2025 गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव कल की तुलना में 350 रुपये कम हो गया है। सोने के दाम एक लाख के पार जा चुके थे। इसके बाद सोने की उल्टी गिनती चल रही है।
लाख से नीचे आया सोना
सोने के दाम 1 लाख रुपये के नीचे आ चुके हैं। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम, 98,900 रुपये और 22 कैरेट सोने के दाम 90,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 1 किलो चांदी का रेट 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
कहां कितने चल रहे हैं सोने के दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोना 90,850
24 कैरेट सोना 99,100
चेन्नई
22 कैरेट सोना 90,700
24 कैरेट सोना 98,950
मुंबई
22 कैरेट सोना 90,700
24 कैरेट सोना 98,950
कोलकाता
22 कैरेट सोना 90,700
24 कैरेट सोना 98,950
जयपुर
22 कैरेट सोना 90,850
24 कैरेट सोना 99,100
नोएडा
22 कैरेट सोना 90,850
24 कैरेट सोना 99,100
गाजियाबाद
22 कैरेट सोना 90,850
24 कैरेट सोना 99,100
लखनऊ
22 कैरेट सोना 90,850
24 कैरेट सोना 99,100
बंगलुरु
22 कैरेट सोना 90,700
24 कैरेट सोना 98,950
पटना
22 कैरेट सोना 90,700
24 कैरेट सोना 98,950
चांदी के क्या चल रहे हैं दाम
चांदी के दामों 26 जून 2025 को 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। कल के मुकाबले सोने के चांदी के दाम 800 रुपये कम हो गए हैं। चांदी की कीमतों में कटौती कम ही हुई है।
कैसे तय होगी सोने की कीमत
भारत में सोने के दाम रोजाना बदलते रहते हैं। यह कई चीजों पर निर्भर करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, डॉलर और रुपये की कीमत में बदलाव और सरकार की ओर से लगाया गया टैक्स इसमें आता है। देश में त्योहार और शादियों भी सोने को प्रभावित करती हैं।