Gold Rate : सोने में आई गिरावट, चांदी पहुंची 1 लाख के पार, जानिये आज का लेटेस्ट रेट

HR Breaking News - (Gold Silver Price Today)। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ गई है। जिसके चलते लगातार सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। सोने के बढ़ते दाम ने निवेशकों को भी आकर्षित किया है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वैसर्ल के पास जाने से पहले आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें। आज 9 मार्च, 2025 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव (Gold latest rate) 81,200 रुपये और 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम 85,260 रुपये है।
भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
राजधानी भोपाल में 8 मार्च, 2025 को 22 कैरेट सोना (Bhopal gold rate) 82,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि 24 कैरेट सोना 86,940 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं, आज यानी रविवार 9 मार्च, 2025 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का ताजा भाव -
भोपाल में चांदी की कीमतों (Bhopal Silver Rate) में कोई तेजी या गिरावट नहीं आई है। चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। 8 मार्च, 2025 यानी शनिवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी, जबकि आज 9 मार्च को चांदी 1,08,000 रुपये बिक रही है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत -
आज मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव (sone ka taja bhav) 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 87,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सोने के रेट -
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत (gold price) 87,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में सोने का भाव
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (delhi gold rate today) 87,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकी 22 कैरेट का भाव 80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में सोने का भाव
वर्तमान में हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (Hyderabad Gold Rates) 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 87,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।