home page

DA Hike in March : केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा झटका, महंगाई भत्ते में बस इतना होगा इजाफा

DA Hike 2025 : देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को इस समय महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार है। नए अपडेट के अनुसार इस बार कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगेगा और महंगाई भत्ता (dearness allowance) उम्मीद से कम की बढ़ेगा। इस साल की पहली छमाही के लिए 1 जनवरी से होने वाली पहली डीए बढ़ौतरी को लेकर सरकार ने भी अपना अपडेट दे दिया है। आइये जानते हैं इस बार कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा।

 | 
DA Hike in March : केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा झटका, महंगाई भत्ते में बस इतना होगा इजाफा

HR Breaking News :  (DA Hike) होली से पहले ही लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट आया है। अब कर्मचारियों के डीए (DA Hike, 7th Pay Commission)को लेकर तस्वीर क्लियर हो गई है। इस बार कर्मचारियों को झटका लगता दिखाई दे रहा है। जिस तरह से डीए में बढ़ौतरी की उम्मीद कर्मचारियों की ओर से लगाई जा रही थी, वैसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे कर्मचारियों में निराशा का माहौल भी देखने को मिल रहा है। साथ ही पेंशनर्स की पेंशन (salary and pension hike) में भी कम ही बढ़ौतरी होनी तय मानी जा रही है। इससे जुड़े हर अपडेट पर अब कर्मचारी और पेंशनर्स टकटकी लगाए हुए हैं।


कैबिनेट की बैठक में क्या लिया निर्णय -


इसी महीने की शुरुआत में कैबिनेट की बैठक थी, इस बैठक से कर्मचारियों (central employees)को उम्मीद थी कि डीए को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा। पर इस बैठक में भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। आमतौर पर सरकार जनवरी के डीए (DA march 2025) की घोषणा मार्च में ही करती है और जुलाई के डीए की बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर के आसपास किया जाता है। यही कारण है कि कर्मचारियों को अब इस साल की पहली डीए बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है।

 

 

इस दिन हो जाएगी घोषणा-


केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार डीए को संशोधित किया जाता है। पहली बढ़ौतरी जनवरी से व दूसरी जुलाई से की जाती है। अब जनवरी के लिए डीए बढ़ौतरी होनी है, जो सरकार की ओर से होली से पहले ही की जा सकती है। इसका फायदा 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा। हालांकि इस बार उम्मीद से कम डीए और डीआर मिलने की खबरों से कर्मचारियों में कुछ निराशा है।

 


इस बार इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए-


इस बार महंगाई भत्ते (DA kab bdhega)में 2 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी हो सकती है। दिसंबर 2024 के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इतनी ही बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। महंगाई राहत (Dearness allowance) में भी इतनी ही बढ़ौतरी की जाएगी। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है।

 

 

पिछली बार इतनी हुई थी डीए बढ़ौतरी - 


पिछली बार जुलाई 2024 के डीए को सरकार की ओर से 4 प्रतिशत बढ़ाया गया था। इससे पहले जनवरी 2024 में 3 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी (DA hike update) की गई थी। कुल मिलाकर पिछले पूरे साल के दौरान 7 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी हुई थी। इस समय 53 प्रतिशत डीए कर्मचारियों को मिल रहा है। इस तरह से दिसंबर 2023 तक कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत ही था।

 

8वें वेतन आयोग पर यह है अपडेट-


डीए के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का भी इंतजार है। नए वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिल चुकी है, अब इसके प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए अगले साल तक लागू कर दिए जाने की संभावना है। सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती रही है और 7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू (8th CPC kab lagu hoga) किया गया था। ऐसे में 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों का इंतजार अब बढ़ गया है। हालांकि 8वें वेतन आयोग का अभी तक गठन भी नहीं हुआ है, इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे लागू करने में देरी हो सकती है।