Gold Rate : सोने की कीमतों में 2.06% की गिरावट, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price : सोने के दामों में पिछले 10 महीने से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन अब दिवाली के जाने के बाद अचानक सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है। नए शिखर पर जाने के बाद धड़ाम से सोना नीचे गिरा है। सोने में 2.06% की गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में 29000 की गिरावट आई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सोने चांदी का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold Silver Rate)। सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आने के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल ग्लोबल संकेतों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट जारी है। MCX पर कल सोने और चांदी की कीमतों (Chandi Ka bhav) में बड़ी गिरावट आई है।
सोना 3000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी (Silver Rate Down) भी 3000 रुपये टूटी है। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते आई है। वहीं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने की उम्मीद और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण भी दोनों ही धातुओं के दाम अचानक गिर गए हैं।
MCX पर कितना सस्ता हुआ सोना -
मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Latest rate) पर सोने की कीमतों में 0.7% की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद सोने का भाव 1,20,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है। चांदी के रेट की बात करें तो इसमें 0.69% की गिरावट के बाद 1,42,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई है। बाजार बंद होने के समय सोना 2.06% की गिरावट के साथ 1,18,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी (Silver Rate) 1.36% की गिरावट के साथ 1,41,424 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. आज सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी देखी जा रही है।
रिकॉर्ड हाई से इतना सस्ता हुआ सोना -
MCX के अनुसार, सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1,32,000 रुपये से अधिक का है, जो अब गिरकर 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है। ऐसे में देखा जाए तो रिकॉर्ड हाई से सोना 13,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी (Silver Rate) अपने रिकॉर्ड हाई से 1,70,000 प्रति किलोग्राम से घटकर 1,41,000 रुपये प्रति किलोग्राम आ चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो चांदी के भाव (Chandi Ka Bhav) में रिकॉर्ड हाई से लगभग 29,000 रुपये की गिरावट आई है।
इस वजह से आ रही सोने और चांदी में गिरावट -
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो महीनों की मजबूत तेजी के बाद अब सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver rate today) में गिरावट आई है। वहीं व्यापारी मुनाफावसूली के कारण है। मेहता इक्विटीज़ लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज़) राहुल कलंत्री ने कहा कि 2 महीने की मज़बूत तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों (Silver Rate) पर भारी बिकवाली का दबाव रहा क्योंकि दोनों मेटल्स प्रमुख मनोवैज्ञानिक स्तरों से नीचे गिर गईं। सोना 4,000 डॉलर और चांदी 47 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है। यह गिरावट मज़बूत डॉलर सूचकांक और चीन व भारत के साथ अमेरिकी व्यापार वार्ता को लेकर नए सिरे से आशावाद के कारण हुई है।
एक्सपर्ट ने कहा कि गाजा शांति वार्ता में तेजी से बदलते भू राजनीतिक चिंताएं भी कम हुई हैं, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कमजोर रुपया निचले स्तरों पर सर्राफा कीमतों को कुछ सहारा दे रहा है। कलांत्री ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर सोने को 3,940-3,905 डॉलर के आसपास सपोर्ट मिला है, जबकि रेसिस्टेंस 4,055-4,100 डॉलर के आसपास है।
