Gold Rate : मुंह के बल गिरा सोना, कीमतों में 6 हजार से ज्यादा की गिरावट, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट
Gold Rate Down : हर दिन सोने के रेट गिरना सोना खरीददारों को राहत दे रहा है। पिछले माह तो सोने के भाव (gold price 18 may) इतने हाई हो गए थे कि ग्राहकों के पसीने छूटने लगे थे। अब सोने के भाव (sone ka bhav) मुंह के बल गिर गए हैं। प्रति तोला सोना में 6 हजार रुपये तक की तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। खबर में जानिये इस समय 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या हो गए हैं।

HR Breaking News - (gold price update)। सोना लगातार सस्ता होता जा रहा है। अब सराफा बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल फिर से बढ़ गई है। सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलने से ग्राहकों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। चांदी (Gold Silver Price Today) भी अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ती हो गई है। इस समय प्रति तोला सोना 6 हजार रुपये तक डाउन हो गया है। अगर आप गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। चलिए खबर में जानते हैं अब कितने हो गए सोने के दाम।
सोना चांदी का ताजा भाव -
आज 24 कैरेट सोने का भाव 96 हजार 350 रुपये (24K gold price) प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 88,320 रुपये (22K gold price) के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह 72,260 रुपये (18K gold price) प्रति तोला है। इस समय चांदी का भाव 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने में गिरावट का कारण -
अगर पिछले दो माह के आंकड़ों को देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में 2,557 डॉलर (gold price today) प्रति औंस तक की गिरावट आ गई है। भारत में खरीददारी घटना बता रहा है कि इसकी मांग में कमी आई है। शेयर बाजार में उछाल आने से भी सोने के दाम (sone ka taja bhav) गिरे हैं।
सावधानी से करें सोने की खरीदारी-
सोना बहुत महंगी धातु है, इसमें जरा सी गड़बड़ी से ग्राहक को मोटा चूना लग सकता है। फिर चाहे वह वजन को लेकर हो या सोने की गुणवत्ता (how to check gold purity) को लेकर हो। इसलिए सोना खरीदते समय पूरी सावधानी बरतें। खासकर सोने को लेकर यह पहचान जरूर कर लें कि यह असली है या नकली (asali nakli sona) या फिर इसमें कोई मिलावट या गड़बड़ी तो नहीं है।
शुद्ध सोने की पहचान जरूरी-
शुद्ध सोने की पहचान के लिए आप हॉलमार्किंग (gold hollmarking) जरूर देख लें। जब भी सोना खरीदें तो ज्वैलर से हमेशा पक्का बिल लें। मेकिंग चार्ज और जीएसटी के बाद सोने चांदी की कीमत (sona chandi ka bhav) में कुछ अंतर आ जाता है, इसे देखते हुए गहनें खरीदें।