home page

Gold Rate : सोने के दाम गिरे धड़ाम, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों ने बीते कई दिनों से बाजार में हलचल मचा रखी है। बीते साल के आंकड़े को देखा जाएं तो इस बार सोने ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। लेकिन हाल ही में आए एक अपडेट से पता चला है कि सोने की कीमतें एकदम से नीचे आ गई है। अगर आप सोने की खरीदारी करने की  सोच रहे हैं तो आइए चेक कर लेते है आज 9 मार्च के दिन क्या चल रहे है 10 ग्राम गोल्ड़ के रेट।

 | 
Gold Rate : सोने के दाम गिरे धड़ाम, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News : (sone ka taja bhav) होली का त्योहार नजदीक आ गया है और इसी बीच लोग सोने की खरीदारी करने का मौका ढूंढ रहे है।  मार्च महीने की शुरूआत से ही सोने-चांदी के भाव में हर रोज उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी हुई थी, वहीं अब एक बार फिर सोने के दाम (Sone Chandi ka Taja Rate) कम होते नजर आ रहे हैं। आइए आज आपको बताते है आज रविवार (gold rate today 9 march) के दिन क्या चल रहे है सोने और चांदी के ताजा भाव-


भोपाल में आज सोने का भाव -


रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 9 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव   8,120 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 8,526 रुपये है। बल्कि कल यानी शनिवार को 22 कैरेट सोना 82,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 86,940 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं आज यानी रविवार 9 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट आई है। 


भोपाल में चांदी का भाव-


चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव (latest silver price) में कोई तेजी या गिरावट नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज रविवार को 1,08,000 रुपये बिकेगी।


इस तरह पहचाने सोने की शुद्धता-


सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Standardization Organization) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा।


22 और 24 कैरेट सोने में होता है ये अंतर -


22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है और 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।