Gold Rate : गिरावट का सिलसिला जारी, औंधे मुंह आया सोना, इतना सस्ता हो गया 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate :सोने के दामों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। सोने के दाम गिरने से आम ग्राहकों को लाभ मिला है। वहीं, निवेशकों को सोने के दाम गिरने से नुकसान हुआ है। सोने के दाम गिरने के पीछे के कारण भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं सोने की स्थिति इस समय क्या चल रही है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम रोजाना ही बदलते रहते हैं। कभी सोने के दाम कम होते हैं तो कभी अचानक से बढ़ जाते हैं। सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और घरेलु मांग पर काफी निर्भर करते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने में गिरावट का सिलसिला जारी है।
देश में सोने में गिरावट का क्या है कारण
देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी ही एक प्रमुख कारण है। निवेशकों ने सोने (Gold Rate) को सुरक्षित एसेट के रूप में खरीदना कम कर दिया है।
क्योंकि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड बातचीत वार्ता में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए ब्रसेल्स दबाव बना रहा है।
सोने की मांग में आई है कमजोरी
वहीं, विश्व बाजार में भी सोने में कमजोरी आई है। वैश्विक बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate) 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गई है। यह 3,296.92 डॉलर पर आ गई है।
इस वजह से भी हुआ सोना प्रभावित
घरेलू बाजार में डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव आया है। अमेरिका की ओर से यूरोपिय यूनियन टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने के फैसले ने भी सोने की मांग (Gold Rate) पर प्रभाव डाला है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है। निवेशकों ने दूसरी एसेट क्लास की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
एमसीएक्स पर भी सोने के भावों में प्रभाव मिला है। निवेशकों के अनुसार सोने के दाम 94,500 से 96,750 के बीच कारोबार कर सकते हैं। ऐसे में सोने के भाव में आने वाले दिनों में और गिरावट देखने के मिल सकती है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
बुधवार को सोने के भाव (Gold Rate) में बड़ी गिरावट दिखी है। मंगलवार की तुलना में सोने के दाम (Gold Rate) 660 रुपये कम हुए हैं। 24 कैरेट सोने के दाम 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 89,300 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं।
किस शहर में कितने में बिक रहा सोना
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 600 रुपये कम हुई है। 24 कैरेट सोना 650 रुपये गिरा है। बता दें कि कीमतें कम होने के बाद दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 89,350 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में 660 रुपये तक की गिरावट (Gold Rate) दर्ज की गई है।
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली में सोना 89,500 97,630
- चेन्नई में सोना 89,350 97,480
- मुंबई में सोना 89,350 97,480
- कोलकाता में सोना 89,950 97,480
- जयपुर में सोना 89,500 97,630
- नोएडा में सोना 89,500 97,630
- गाजियाबाद में सोना 89,500 97,630
- लखनऊ में सोना 89,500 97,630
- बंगलुरु में सोना 89,350 97,480
- पटना में सोना 89,350 97,480