Gold Rate : हो जाओ खुश, सोने की कीमतों में 12 से 15 हजार की बंपर गिरावट
Gold Rate : सोने के दामों में बढ़ोतरी के दिन अब खत्म हो रहे हैं। 12 से 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक के सोने की कीमत कम होने वाली है। इसको लेकर एक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने के दाम कब तक इतने कम हो जाएंगे। सोने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही थी। अब सोने के दिन फिर से पुराने आ जाएंगे। सोने के दाम इस साल फिर से गिरेंगे। सोने के दामों की गिरावट आने से आम लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी। लोग सोने की जमकर खरीदारी कर सकेंगे।
आज कम हुई सोने की कीमत
सोने की कीमतों (Gold Rate) में आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। इसके हाजिर भाव में 1640 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के दाम बढ़े हैं। 24 कैरेट का शुद्ध सोना 95718 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव आ गया है।
कल इतने थे सोने के दाम
24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 24 कैरेट सोने के दाम 95,718 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रह हैं। वहीं, इसकी कीमत 6 जून की शाम को 97,358 रुपये थी। इस लिहाज से आज सोने में प्रति दस ग्राम 1640 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है।
मुंबई में सोने के दाम
मुंबई में 24 कैरेट सोना 95718 रुपये प्रति 10 ग्राम व 22 कैरेट सोने के दाम 95,335 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। 5 जून गुरुवार के दिन 24 कैरेट सोने के दाम 97415 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। चांदी के दामों की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी 104443 रुपये प्रति तोला हो गई है।
गिर जाएंगे सोने के दाम
पिछले 5 साल में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। भू-राजनीतिक तनावों की वजह से सोने की कीमतों में तेजी दिखी है। कमोडिटी एक्सपर्ट सोने की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं।
फंड हाउस क्वांट म्यूचुअल फंड और कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुमान सामने आए हैं। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (Gold Rate) में 12 से 15 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। 2 महीने के अंदर सोने की कीमतों में ये गिरावट आ सकती है।
वहीं, इसे देखें तो करीब 12 से 15 हजार रुपये तक कीमत कम होकर काफी नीचे आ जाएगी। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार इस वर्ष के अंत तक 24 कैरेट सोने की कीमत 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।