home page

Gold Rate : हो गई मौज, अब मिलेगा सस्ता सोना, कीमतों में 14 से 15 हजार की गिरावट

Gold Rate : सोने के दामों में तेजी अब बीत ही जाएगी। सोना इतना सस्ता हो जाएगा, जितना आप लोगों ने सोचा नहीं होगा। सोने के दाम गिरने से निवेशक परेशान होने वाले हैं। सोने के दामों में इस साल की बढ़ौतरी अब ज्यादा टिकने वाली नहीं है।

 | 
Gold Rate : हो गई मौज, अब मिलेगा सस्ता सोना, कीमतों में 14 से 15 हजार की गिरावट 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल काफी बढ़े हैं। सोने के दामों में बढ़ौतरी ने लोगों को चिंता में डाल दिया। खासकर वो लोग दुखी हुए, जिनके घर में शादी विवाह का काई समारोह था और जरूर में भी सोना खरीदते हुए पसीने छूट गए। लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि कुछ समय पहले सोना क्यों नहीं खरीद लिया। 

 

क्या चल रहे हैं आज सोने के दाम


आज 11 जून को सोने की कीमतों में नरमी आई है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना (Gold Rate) 89,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोना 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति दस ग्राम (Gold Rate) पर बना है और 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अन्य राज्यों में भी इसी के आस पास दाम चल रहे हैं।

 


एमसीएक्स पर क्या हैं सोने के दाम
 

सोने के दाम 11 जून को 97,337 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गए हैं। सोना 445 रुपये यानी, 0.46% महंगा हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate) यह 2 बजकर 1 मिनट पर दर्ज किए गए हैं।

वहीं, आज का सोने का लॉ प्वाइंट 97005 रुपये प्रति दस ग्राम और हाई प्वाइंट 97395 रुपये दर्ज किया गया है। सोना 97,249 रुपये पर खुला था। जोकि कल 96,902 रुपये पर बंद हुआ था। 


 

निवेशकों के लिए है सलाह
 

क्वांट का अनुमान है कि निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में कुछ गोल्ड का हिस्सा रखना चाहिए। शॉर्ट टर्म में यह गिरावट हो सकती है। मध्यम और दीर्घ कालिन अवधि में सोने के दाम बढ़ ही सकते हैं। क्वांट लॉन्‍गटर्म संभावनाओं के बारे में आशावादी बना हुआ है। 


इतने गिर जाएंगे सोने के दाम
 

क्वांट म्यूचुअल फंड की एक रिपोर्ट में पूर्वानुमान जारी किया गया है कि सोने की कीमतें संभवतः चरम पर पहुंच गई हैं। दो महीनों में डॉलर के लिहाज से सोने में 12-15% का सुधार हो सकता है। यानी 12 से 15 प्रतिशत कीमत गिर सकती हैं। इससे सोने के दाम 12 से 15 हजार रुपये तक कम हो सकते हैं।

कच्चे तेल में दिखेगी तेजी
 

फंड ने जून में कच्चे तेल के लिए तेजी का महीना रहने का अनुमान जताया है। कच्चे तेल में 10-12% बढ़त की संभावना है। फंड के विश्लेषण से पता चलता है कि ग्‍लोबल इक्विटी मार्केट हाल ही में गिरा है और मध्यम अवधि में भी वैश्विक और अमेरिकी इक्विटी के लिए चुनौतियां बनी हुई हैं। परंतु, इंटरनेशनल लेवल पर पर लिक्विडिटी मजबूत बनी हुई है। जनवरी में बहुत हद तक सुधार के बाद डीएक्सवाई इंडेक्स स्थिर होते दिख रहा है।  

इस वजह से गिरेंगे सोने के दाम 
 

क्वांट म्यूचुअल फंड के अनुसार पीएसयू, इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल और हॉस्पिटैलिटी, फार्मास्यूटिकल्स, मैटेरियल्स, रिटेल और टेलीकॉम जैसे सेक्टर में चुनिंदा खरीदारी के मौके मिल सकते हैं। फंड के 'प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स' मॉडल भारतीय इक्विटी में सुधार के दौर के खत्म होने और तेजी की उम्मीद जता रहा है। डॉलर इंडेक्स स्थिर हो सकता है। ऐसे में सोने की कीमत (Gold Rate) में गिरावट की उम्मीद है।