home page

Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोना, 1,427 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गए दाम

Gold Rate : सोने के दाम एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पिछले काफी समय से देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने  की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस साल सोने-चांदी की कीमतों ने कई दफा नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में सोने की कीमतों को लेकर आज एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

 | 
Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोना, 1,427 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गए 

HR Breaking News (Gold Rate) देश में सोने की कीमतें यूं तो पिछले साल के अंतिम महीने से ही बढ़ने लगी थी। वहीं, इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही थी। इसी के चलते सोने की कीमतों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

 

वहीं, हाल ही में सोने की रेट में कटौती देखने को मिल रही है। ऐसे में किमतों में आ रही गिरावट से जहां आम लोग खुश हैं, वहीं दूसरी ओर निवेशकों के लिए यह चिंता का विषय है। 

 

 

सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट
 

अगर हम देश में आज यानी 9 जून की सोने की कीमतों की बात करें तो आम लोगों के लिए आज के रेट (Gold Rate) काफी राहत भरे हैं। देश में आज सोने की कीमतों में जबरदस्त कटौती दर्ज की गई है।

 

आज यानी 9 जून को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमातें में प्रति 10 ग्राम पर 1427 रुपये की गिरावट हुई है। आईबीजेए के मुताबिक आज देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट कटौती के बाद 95,718 रुपये हो गए हैं। वहीं, पहले 24 कैरेट सोने के दाम 97,145 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

चांदी के दाम कीतने बढ़े
 

इसके अलावा अगर हम चांदी की कीमतों की बात करें तो देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Gold Rate) में आज फिर कुछ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमतें पांच रुपये बढ़कर 1,05,290 रुपये हो गई है। यह चांदी का अब तक का ऑलटाइम हाई रेट है।

वहीं इससे पहले चांदी के रेट  1,05,285 रुपये प्रति किलोग्राम थे। इसके अलावा सोने के ऑल टाइम हाई की बात करें तो यह 21 अप्रैल को 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।  

देश के महानगरों में सोने के भाव 
 

देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने-चांदी (Gold Rate) की कीमतें अलग-अलग हैं। चलिए जानते हैं देश के महानगरों में सोने के आज के भाव। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 97,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 89,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 97,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोने के दाम 97,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 97,690 रुपये और 22 कैरेट सोने के रेट 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, भोपाल में 24 कैरेट सोने के रेट 97,740 रुपये और 22 कैरेट सोने के रेट 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोने ने इस साल अब तक तकरीबन 26 प्रतिशत का रिर्टन दिया है। ऐसे में यह निवेशकों के लिए निवेश करने का एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं उनका कहना है कि सोने (Gold Rate) में बिकवाली आई है जो कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आगमाी दिनों में सोने की कीमतों  में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। 

हालांकि जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने की कीमतों में अभी भी कुछ हद तक उछाल देखा जा रहा है। इससे सोने की कीमतों (Gold Rate) में बढ़त को मौका मिल रहा है। वहीं, यह दौर शादियों का है। इसलिए भी सोने की मांग ग्राहकों के बीच बढ़ गई है। इसके चलते लंबे समय तक सोने की कीमतों में तेजी बनी रहने वाली है। 


 

जानें इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना
 

वैसे तो देश में सोने के रेट बीते वर्ष के अंतिम महीने में ही बढ़ने लगी थी। हालांकि इस साल में अब तक सोने की कीमतों (Gold Rate) में 20,983 रुपये की बढ़त हुई है।

आंकड़ों के अनुसार इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपये से बढ़कर 95,718 रुपये हो गई है। यानी सोने की कीमत में 19,556 रुपये की बढ़त हेुई है। 

इतने रुपये में बिक रही चांदी
 

वहीं, अगर चांदी की कीमतों (Silver Rate) की बात करें तो चांदी के रेट में भी इस साल काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी के रेट 86,017 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,05,285 रुपये हो गए हैं।

इसके अनुसार इस साल में अब तक चांदी के रेट 19,273 रुपये बढ़े हैं। वहीं, पिछले साल यानी 2024 में  सोना के दाम 12,810 रुपये तक बढ़े थे।