Gold Rate : सोना सातवें आसामान से धड़ाम, कीमतों में 15000 रुपये तक की गिरावट
Gold Rate : सोने के दाम आसमान से धड़ाम हो गए हैं। सोने में गिरावट छोटी मोटी नहीं 15000 की है। इस गिरावट की रिपार्ट ने आम लोगों को खुशी दी है तो निवेशकों को झटका लगेगा। इजराइल इरान के युद्ध के चलते सोने के दामों में अचानक से तेजी आई थी। अब इस तेजी पर लगाम लग गई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ौतरी के बाद रिकोर्ड हाई पर जाकर वापस मुड़ चुके हैं। सोने के दामों में चेंज होने का इस बार रिकॉर्ड बन चुका है। सोने के दामों की ऐसी तेजी वाली चाल 75 साल के इतिहास में 13वीं बार दिखाई दी है। 6 महीने में सोने के दाम बढ़ने के बाद अब धड़ाम से गिरे हैं।
वैश्विक परिस्थितियों को प्रभाव हो गया कम
सोने के दामों पर वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव कम हो गए हैं। अब सोने के दाम पहले की तरह नहीं बढ़ रहे हैं। सोने के दामों पर इजराइल ईरान युद्ध का असर केवल दो ही दिन तक रहा है।
वहीं, अमेरिका के ट्रेड वॉर का सामना करना भी बाजार के खिलाड़ी सीख चुके हैं। जिससे सोने के दामों को बढ़ाने की कोई नई वजह नहीं दिख रही है। इससे सोने के दाम (Gold Rate) अब धड़ाम हो रहे हैं।
एक लाख के पार पहुंच चुका था सोना
सोने के दाम इस साल 16 जून को अपने हाई पर थे। एमसीएक्स पर अगस्त की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, सर्राफा बाजार में भी सोने के दाम इससे ज्यादा पहुंच गए थे। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ौतरी के बाद काफी गिर गए हैं।
गिर गए सोने के दाम
सोने के दाम 1 लाख के पार जाने के बाद अब गिरने शुरू हो गए हैं। 17 जून से सोने के दामों में गिरावट का दौर चल रहा है। सर्राफा बाजार में सोना 99 हजार से नीचे तक आ चुका है तो एमसीएक्स पर सोने के दाम 99096 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। सोने के दाम आगे और भी ज्यादा (Gold Rate) गिरने वाले हैं।
15000 रुपये तक गिरेंगे दाम
सोने के दामों को लेकर क्वांट म्यूचुअल फंड का एक पूर्वानुमान आया है। इसमें बताया गया है कि सोने की कीमते अपने हाई पर जा चुकी हैं। आने वाले दो महीनों में डॉलर के लिहाज से सोने के दाम 12 से 15% कम हो जाएंगे। भारतीय मुद्रा के हिसाब से सोना एक लाख से 15000 के करीब गिरकर 85-86 हजार पर आ सकता है।
खरीदारी का होगा अच्छा मौका
क्वांट की रिपोर्ट के अनुसार अगर दाम इतने गिरते हैं तो यह गिरावट सोना खरीदने का अच्छा मौका हो सकती है। क्वांट की रिपोर्ट का कहना है कि मध्यम अवधि और लंबी अवधि के लिए सोना पॉजिटिव दिख रहा है।
ऐसे में गिरावट सोने की खरीद का बढ़िया मौका हो सकती है। निवेश पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सोना रखा जा सकता है।
क्यों गिरेंगे सोने के दाम
क्वांट म्यूचुअल फंड का मानना है कि डॉलर इंडेक्स भी स्थिर होने की संभावना है। ऐसे में सोने के भाव में गिरावट लाजमी लगती है। क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा कि दुनिया भर के निवेशकों और भारत में भी सोने व अन्य एसेट को मिक्स करके रखना चाहिए। सोने के दाम (Gold Rate) गिरने की पूरी पूरी संभावना है।