Gold Rate : सोने में सन्नाटा, 3 हजार की बड़ी गिरावट, 2 महीने बाद ये होगी कीमत
Gold Rate Updates : सोने-चांदी की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय में सोने में सन्नाटा बना हुआ है और रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई के बाद अब सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein) में 3 हजार की बड़ी गिरावट देखी गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आने वाले दो महीनो में सोने के क्या भाव रहने वाले हैं।

HR Breaking News (Gold Rate Updates) बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में हर दिन बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी। वहीं, अप्रैल के महीने में सोने की कीमतों ने सर्राफा बाजार में 1 लाख 314 का हाई रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उसके बाद सोने की कीमते (Gold Price Today)गिरने लगी है।
अब रिकॉर्ड ऊंचाई से सोने के भाव (Sone ke Bhav) 3000 रुपए गिरकर 1 लाख के नीचे आ गए हैं। आइए खबर में जानते हैं कि इस समय में सोने के क्या भाव चल रहे हैं।
MCX पर सोने का भाव
आज 26 जून को सोने की कीमतों (Gold prices) में लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखी जा रही है। हालांकि घरेलू बाजार में सोने में 77 रुपए की बढ़त दर्ज की गई थी। MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 97,500 रुपये के करीब था। बीते दिनों भी सोने में 200 रुपये की तेजी आई थी। हालांकि अब MCX पर रिकॉर्ड हाई से सोने के भाव 3,000 रुपये नीचे आ गया है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में भी $8 की बढ़त है।
COMEX पर सोने का भाव (Gold Rate on COMEX) $3,350 के करीब है। बता दें कि 7 दिनों में सोने में 2 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न है। वहीं, 3 महीने में सोने की कीमतों में तकरीबन 10 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
MCX पर गोल्ड तेजी के साथ 97450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, बीते दिनों ये 97,357 रुपये पर बंद हुआ था।
क्यों आ रही सोने में गिरावट
फिलहाल सबकी नजरें US इकोनॉमी के आंकड़ों पर टिकी हुई है, जिसके चलते सोने मे सुस्त ट्रेडिंग हो रही है। ईरान-इजरायल के बीच जो सीजफायर हुआ है, उससे सोने की सुरक्षित मांग घटी है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में अगर तनाव नहीं बढ़ता है तो सोने (Sone Ke Rate) में गिरावट की संभावना है।
इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती जल्दबाजी नहीं करने की संभावना दिख रही है। फिलहाल अभी निवेशक आने वाले US GDP के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
चांदी में क्यों बढ़ रही चमक
जहां एक ओर सोने के भाव (Goild Rate)गिर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर चांदी में दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में 500 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही थी और ये 1,06,497 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। बीते दिनों ये 1,05,980 रुपये पर बंद हुई थी।
ग्लोबल मार्केट में चांदी के भाव में 0।5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी। इसके अलावा COMEX पर चांदी का भाव $36 के ऊपर बना हुआ था। देखा जाए तो एक महीने में चांदी की कीमतों (Silver Prices)में 9 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया है।
सर्राफा बाजार में गोल्ड के लेटेस्ट रेट
वहीं, दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion Jewellers Association) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम में 106 रुपए की कमी आई है।
जिसके बाद ये 97,157 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो कि पहले 97,263 रुपए पर बने हुए थे। अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 22 कैरेट के दाम (22 carat price) कम होकर 88,996 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं, जो पहले 89,093 रुपए पर बने हुए थे।
18 कैरेट गोल्ड के भाव
इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड के भाव (18 carat gold price) भी 72,947 रुपए प्रति 10 ग्राम से घट गए हैं, जो कम होकर 72,868 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सर्राफा बाजार में सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में भाव में 767 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद ये 1,05,200 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 1,05,967 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी का हाल
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते दो सत्रों से एक दायरे में सोने के कारोबार के चलते एमसीएक्स पर सोना (gold on mcx)97,220 रुपए पर बंद हुआ है। उनका कहना है कि आने वाले समय में अमेरिका के जीडीपी डेटा और फेड के ब्याज दरों को लेकर जो आउटलूक आएगा, उस से ही बाजार की आगे की दिशा तय होगी।
सूत्रों के मुताबिक 1 जनवरी 2025 से अब तक 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Prices Updates) 76,162 रुपए से 20,994 रुपए या 27.56 प्रतिशत बढ़कर 97,157 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
इसके अलावा चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,183 रुपए या 22.30 प्रतिशत बढ़े हैं, जिसके बाद ये 1,05,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
क्वांट म्यूचुअल फंड के अनुसार आने वाले दो महीने में सोना 12 से 15 प्रतिशत सस्ता होगा, यानी की कीमतें में 90 हजार से नीचे जाने की संभावना है।