Gold Rate : बड़ी खुशखबरी, सोने की कीमतों में 15 प्रतिशत तक की तगड़ी गिरावट
Gold Rate : इस साल सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि 15% तक की गिरावट लोगों को खुश कर देगी। सोने के दाम बढ़ने से आम ग्राहक लगातार मार्केट से दूर हो रहा था, अब जिनके घर में शादी विवाह है या फिर किसी को नए सिरे से सोने में निवेश करना है तो अच्छा मौका आ गया है सोने के दाम गिरने से आम ग्राहक खुश हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में गिरावट ने आम लोगों की बल्ले बल्ले ला दी है। सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ ही रहे थे कि इसी बीच लोगों को खुश कर देने वाली रिपोर्ट आ गई है। सोना थोड़ा बहुत नहीं 15 प्रतिशत तक गिर रहा है।
एक तोला सोने का भाव
आज 7 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 99750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा है। जबकि बीते दिन 6 जून को भी सोने की यही कीमत थी। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 91450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और बीते दिन इसकी यही कीमत थी।
18 कैरेट गोल्ड के रेट
वहीं, अगर बात करें 18 कैरेट गोल्ड (18 karat gold) की तो आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 74830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी सोने की खरीदारी करें तो सबसे पहले सोने की शुद्धता जरूर जांचे।
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है और सोने में 24 कैरेट गोल्ड सबसे प्योर माना जाता है। इसके साथ ही आपको सोना खरीदते समय हॉलमार्क (Gold hallmark) भी जरूर देखना चाहिए।
15 प्रतिशत तक गिरेगा सोना
हाल ही में क्वांट म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतें अपने पीक पर चल रही हैं। दो महीनों में डॉलर के लिहाज से 12-15 प्रतिशत तक सोने की कीमत गिर सकती है।
मध्यम अवधि व लाँग टर्म बने रहेंगे पहले की तरह
फंड की रिपोर्ट के अनुसार मध्यम अवधि और लंबी अवधि के दृष्टिकोण उनके समान रूप से रचनात्मक बने हुए हैं। फंड ने निवेशकों के लिए माना है कि उनके पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण प्रतिशत कीमती धातुओं की ओर समर्पित होना चाहिए। यानी सोने में रुपये का निवेश होना चाहिए।
कितने बढ़े सोने के दाम
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,585 रुपए या 27.02 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। सोने के दाम 96,000 रुपये से अधिक चल रहे हैं। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,963 रुपए या 17.39 प्रतिशत बढ़कर 1,00,980 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। सोने चांदी के भावों में निरंतर तेजी ही दिखाई दी है।