Gold Rate : सोने की कीमतों में 5-7 नहीं, 15 हजार तक की तगड़ी गिरावट
Gold Rate :सोने के दाम इस साल 24 हजार से ज्यादा बढ़ चुके हैं। परंतु, अब इस बढ़ौतरी को विराम लगते हुए सोना रिवर्स गियर में लुढ़का है। सोने के दाम लगातार गिरते आ रहे हैं। जुलाई में भी सोने के दाम काफी गिर गए हैं। जून में सोने के दाम अंतिम दिनों से ही गिरते आ रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों 5-7 नहीं, 15 हजार की गिरावट निवेशकों को हैरान कर देगी। सोने के दाम इस कदर गिर रहे हैं कि निवेशक परेशान होना शुरू हो चुके हैं। वहीं, आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, खासकर वो जिन्हें शादी विवाह के लिए सोने के आभूषण खरीदने हैं।
क्यों आई है सोने के दामों में गिरावट
सोने के दामों में गिरावट का कारण पहला तो टैरिफ वॉर का बेअसर होना है। वहीं, इरान इजराइल युद्ध भी बंद हो चुका है। जिससे बाजार में हरियाली छाई हुई है और सोने के दाम (Gold Rate) गिरते जा रहे हैं।
निवेशकों ने अपनी पूंजी से सोने में मुनाफावसूली भी शुरू कर दी है और अपने धन को सोने से निकालकर डबल डिजिट में प्रोफिट के लिए लगाना शुरू कर दिया है।
2 महीने में तगड़ी गिरावट
सोने खरीदने वालों के लिए बढ़िया खबर है। सोने के दाम 5 या सात नहीं, 12 से 15 हजार गिरने वाले हैं। इसको लेकर रिपोर्ट भी आ गई है। यह गिरावट दो महीने में आने वाली है। मंगलवार को भी सोने के दामों (Gold Rate) गिरावट दर्ज की गई है।
सोने में आएगी इतनी गिरावट
सोने के दामों (Gold Rate) में काफी गिरावट आई है। अब आगे भी सोने के दाम गिरने वाले हैं। सोना एक लाख के पार पहुंच गया था, लेकिन अब सोने के दाम 95 से 97 हजार के बीच ट्रेड कर रहे हैं। सोने के दामों में आगे और भी गिरावट आने वाली है।
इतने गिर जाएंगे सोने के दाम
क्वांट म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट के अनुसार सोने के दाम पीक पर चल रहे हैं। दो महीनों में डॉलर के लिहाज से सोना 12 से 15 प्रतिशत गिर सकता है। सोने के दाम (Gold Rate) इतने गिर जाएंगे तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से सोना 15 हजार सस्ता होकर 83 से 85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकता है। वहीं रिपोर्ट का कहना है कि लोंग टर्म के लिए सोना आगे बढ़ सकता है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rate) 160 रुपये लुढ़के हैं, जिसके बाद इसका भाव 97410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा ई है। जबकि बीते दिन इसके रेट 97570 रुपये थे।
वहीं 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold rate)में 150 रुपये की कमी आई है। जिसके बाद इसके भाव 89300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, बीते दिनों इसके रेट 89450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थ। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 120 रुपये गिरी है, जिसके बाद इसके भाव 73070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।