home page

Gold Rate : औंधे मुंह गिरा सोना, 5वें दिन गिरे दाम, 6 महीने बाद बस इतने रह जाएंगे गोल्ड रेट

Gold Rate : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। लगातार गिर रहे सोने के दाम आज और गिर गए हैं। लगातार बढ़ौतरी के बाद सोने के दामों (Gold Rate) में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में बड़ी रिपोर्ट आ गई है कि सोना छह महीने बाद कीतने पर होगा। आइए जानते हैं-

 | 
Gold Rate : औंधे मुंह गिरा सोना, 5वें दिन गिरे दाम, 6 महीने बाद बस इतने रह जाएंगे गोल्ड रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ौतरी के दौर में सोने की गिरावट शुरू हो गई है।

 

 

ऐसे में जिन्होंने सोने को सुरक्षित मानते हुए इसमें निवेश किया है वो चिंतित है। वहीं, हाल ही में आ रही रिपोर्ट्स ने भी लोगों को असमंजस में ला दिया है।  

 


ऊंचाई से औंधे मुंह गिरा सोना
 

सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। 22 अप्रैल को सोना 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर गया था। अब यह गिरकर फिर नीचे आ गया है। अब सोने में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को सोना (Gold Rate) पिछले सप्ताह के कंपेरिजन में 1000 रुपये तक कम हुआ है। 

 


 
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

देश में दस ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट 89,400 रुपये चल रहे हैं। वहीं, एक तोला 24 कैरेट सोना 97,500 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने (Gold Rate) के साथ साथ चलने वाली चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर चली गई है। 28 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,800 रुपये प्रति किलो पर है। चांदी की चमक ज्यादा कम नहीं हुई है। 


दिल्ली और मुंबई में क्या है सोने का भाव 
 

देश की राजधादनी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,550 रुपये प्रति तोला बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 97,530 रुपये प्रति तोला बिक रहा है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 89,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये तोला पर बिक रहा है। अंतिम सप्ताह की तुलना करें तो सोने का भाव 1,000 रुपये कम हुआ है। 

 

क्यों आ रहा सोने के दामों में उतार चढ़ाव
 

सोने की कीमतें लगातार ऊपर नीचे होने का कारण अमेरिका और चीन के बीच का व्यापारिक तनाव है। चीन और अमेरिका में टैक्स को लेकर खींचतान चल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना (Gold Rate) कुछ दिन पहले फिर महंगा हुआ तो इससे देश में भी दाम बढ़े। 


गिर जाएंगे सोने के दाम
 

फिलहाल सोने के दामों की उलटी गिनती शुरू हो गई है, निकट भविष्य में सोना फिर से बढ़ सकता है, लेकिन अगर हालात शांत नहीं होते हैं तो अगले छह माह में सोना 75,000 रुपये तोला पर पहुंच जाएगा। वहीं, अगर यह तनाव जारी रहता है तो अनुमान है कि सोना (Gold Rate) बढ़कर 1,38,000 रुपये तोला तक पहुंच जाएगा।