home page

Gold Rate : लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानें कहां क्या चल रहे हैं दाम

Gold Rate : यदि आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक सोना सस्ता हुआ है। इससे सोना ग्राहकों को राहत मिली है। दूसरी ओर चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी आम लोगों की चिंता बनी हुई है। आइए जानतें है दिल्ली सहित देश के बाकी राज्यों में सोने चांदी (Gold Silver Rate)के भाव क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानें कहां क्या चल रहे हैं दाम

HR Breaking News (Gold Rate)  सोने की कीमतों में अचानक तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना खरीदने वालों को राहत मिली है। आम लोगों के लिए सोना खरीदने का अभी अच्छा मौका है। वहीं, आज अचानक चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानतें है कि आज यानी 18 जून को गोल्ड की कीमत कहां पर कितनी है।  

 

 
जानिए दिल्ली में सोने के दाम  
 

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली(Delhi )के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 100 रुपये सस्ता हुआ है। तीसरे दिन प्रति दस ग्राम सोने के दामों में 1320 रुपये की गिरावट आई है और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1210 रुपये गिरी है। वहीं, चांदी की कीमतों(Silver Rate)में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

 

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव 
 

आज दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने के रेट (Gold Rate) 1,00,510 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। 22 कैरेट वाले सोने के रेट 92,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुबंई में 22 कैरेट वाले सोने के रेट 91,990 रुपये प्रति दस ग्राम है, जबकि 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,00,360 रुपये प्रति दस ग्राम है।

बैंगलुरू और हैदराबाद में सोने के दाम 
 

बैंगलुरू और हैदराबाद में 22 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 91,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।  24 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 1,00,360 रुपयें प्रति दस ग्राम हैं।  

पटना और लखनऊ में सोने के दाम 
 

आज पटना में 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 92,040 रुपये प्रति दस ग्राम है और 24 कैरेट वाले सोने के रेट 1,00,410 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं लखनऊ में 22 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 92,140 रुपये प्रति दस ग्राम हैं और 24 कैरेट वाले सोने के रेट 1,00,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और अहमदाबाद में सोने का भाव
 

जयपुर में 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत(Gold-Rate )92,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,00,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, अहमदाबाद में आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 92,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट वाला सोना 1,00,540 रुपये प्रति 10 ग्राम में बाजारों में बिक रहा है।

जानिए चांदी के दाम 
 

आज यानी 18 जून को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत (Silver Rate)1,10,100 रुपये प्रति किलो में बाजार में बिक रही है। वहीं, अगर बड़े शहरों की बात करें तो कोलकाता और मुबंई में भी चांदी इसी दाम में बिक रही है, लेकिन, चेन्नई में चांदी की कीमत 1,20,100 रुपये प्रति किलो है। यानी इन चारों बड़े शहरों के मुताबिक चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है।

News Hub