home page

Gold Rate : लगातार तीसरे दिन सोने में गिरावट, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की  कीमतों  में तेजी देखी जा रही है। वहीं अब एक बार फिर से सोने के दाम गिरते नजर आ रहे हैं। सोने की कीमतों के कम होने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Gold Rate : लगातार तीसरे दिन सोने में गिरावट, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड 

HR Breaking News - (Gold Price)। सोने के कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। आज 25 जून 2025 बुधवार को 10 ग्राम सोने का भाव कल की तुलना में 1500 रुपये तक कम रही है। सोने की कीमत एक लाख रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है।

बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 99,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का रेट 90,900 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

25 जून को इस रेट मिल रहा है सोना- 


बुधवार 25 जून को सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। आज सोने-चांदी की कीमत लाल निशान पर खुली हुई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।

मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,940 रुपये और 24 कैरेट (24K Gold price) सोना 99,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमत इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,090 99,360
चेन्नई 90,940 99,210
मुंबई 90,940 99,210
कोलकाता 90,940 99,210
जयपुर 91,090 99,360
नोएडा 91,090 99,360
गाजियाबाद  91,090 99,360
लखनऊ 91,090 99,360
बंगलुरु 90,940 99,210
पटना 90,940 99,210


नोट :- सोने और चांदी की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।

आज इस रेट मिल रहा है चांदी-


चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज 25 जून 2025 को 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम (Gold price in Killogram) पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी की कीमत 1,000 रुपये तक कम हो गया है।


इस हिसाब से तय होते हैं सोने के दाम-


भारत में सोने की कीमतों में कई कारणों की वजह से बदलाव देखा जा रहा है। विदेशी बाजार में सोने की कीमत, (Gold price) रुपया और डॉलर की विनिमय दर, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। हालांकि भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और आस्था का भी प्रतीक है। शादी, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर सोना खरीदना (Gold price today) शुभ माना जा रहा है। ऐसे समय लोगों की मांग बढ़ती नजजर आ रही है। इसकी वजह से सोने की कीमत में भी अक्सर बढ़ौतरी देखी जा रही है।

News Hub