home page

Gold Rate : रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, कुछ ही घंटों में इतने गिर गए दाम

Gold Rate : सोने के दाम नया रिकार्ड बनाने के बाद एक बार फिर से गिर गए हैं। सोने के दामों में कुछ ही घंटे में तगड़ी गिरावट आई है। अपने रिकॉर्ड हाई से फिसल कर सोना अपने पुराने रिकॉर्ड से भी नीचे आ गया है। सोने के दाम काफी फ्लकचुएट कर रहे हैं। 

 | 
Gold Rate : रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, कुछ ही घंटों में इतने गिर गए दाम

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोना ऐतिहासिक रूप से बढ़ा है। सोने के दामों में अचानक से गिरावट दर्ज की गई है। कुछ ही घंटे में सोना एक नया रिकॉर्ड बनाकर पुराने रिकॉर्ड से भी काफी नीचे आ गया है। सोने के दामों में यह उतार चढ़ाव निवेशकों और आम लोगों दोनों को परेशान कर रहे हैं। 

 


क्यों प्रभावित हो रहे सोने के दाम 
 

सोने के दामों को कई कारण प्रभावित करते हैं। सबसे पहला कारक तो विदेशी बाजारों में उतार-चढ़ाव रहता है। वहीं अन्य राजनीतिक हलचल और घरेलू मांग भी सोने को प्रभावित करती है।

 

हाल ही में सोने के दाम बढ़ने का कारण इसराइल और ईरान के बीच युद्ध को माना जा रहा है। वहीं यूएसए की ओर से टैरिफ वॉर जारी है इस वजह से बाजार में अनिश्चित का माहौल है और सोने के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।


 

35 प्रतिशत सोने ने दिया रिटर्न
 

इस साल की शुरुआत से सोने के दाम 76 हजार के आसपा से शुरू हुए थे। 2025 की शुरुआत से अब तक सोने ने करीब 35% का रिटर्न दे चुका है। इससे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में सोना एक अच्छा विकल्प बना है। सोने के दाम (Gold Rate) लगातार बढ़ ही रहे हैं। 

इतने गिर गए सोने के दाम
 

सोने के दाम करीब 1300 रुपये गिर गए हैं। एमसीएक्स पर सोने के दाम (Gold Rate) 101078 रुपये पर पहुंचने के बाद तेजी से गिरे हैं। सोना 99626 रुपये पर अपने निचले स्तर पर पहुंचा है।

सोने में हाल में भी शुक्रवार के मुकाबे 413 रुपये यानी 0.41% की कमी दर्ज की गई है। 02:16 बजे सोना 99863 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमत गिरकर एक लाख से नीचे आ गई हैं। 

अंतरराष्ट्रीय और घरेलु बाजार में सोना 
घरेलू बाजार में सोने के दामों (Gold Rate) में 1900 रुपये की तेजी आई है। 1 लाख 700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब सोना पहुंचा हुआ है। दो महीने बाद फिर से सर्राफा बाजार में सोने की कीमत एक लाख के पार हैं।

यह अब तक का रिकॉर्ड हाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 2 महीने के उच्चतम स्तर 3460 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गया है। कच्चा तेल 1 प्रतिशत बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है।

साल के अंत तक क्या होंगे सोने के दाम

सोने के दामों को लेकर अलग अलग विशेषज्ञ की अलग अलग राय है। गोल्ड मैन के अनुसार साल के अंत तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाएगा। अगर इतना पहुंच जाता है तो भारत के हिसाब से सोने के दाम एक लाख 20 हजार को पार कर जाएंगे।

वहीं, जॉन मिल्स का अनुमान इससे उलट है। उनके अनुसार सोना गिरेगा और 1800 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएगा, यानी सोने के दाम 56 हजार के आसपास आ जाएंगे। 

News Hub