home page

Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, अब 89 हजार से भी कम में बन जाएगी 10 ग्राम की चेन

Gold Rate :सोने के दामों तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना बढ़ने के बाद अचानक फिर से गिर गया है। दामों में यह गिरावट पिछले कुछ दिनों से चल ही रही है। साल की शुरुआत से शुरू हुई सोने के दामों (Gold Rate) की बढ़ौतरी अब रूक गई है। आइए जानते हैं अब सोने के क्या दाम चल रहे हैं। 

 | 
Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, अब 89 हजार से भी कम में बन जाएगी 10 ग्राम की चेन

HR Breaking News (Gold Rate) सोने चांदी के दामों में आज बड़ा बदलाव आया है। सोने के दामों में अच्छी खासी गिरावट है। सोने की दस ग्राम की चेन अब 89 हजार से भी कम रुपये में बन जाएगी। सोने के दामों (Gold Rate) में उतार चढ़ाव के बीच सोना एक बार फिर धड़ा से गिरा है। वहीं, चांदी के दामों में बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

 

 

सर्राफा बाजार के रेट हुए जारी
 

सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए हैं। इन दामोंमें जीएसटी नहीं लगा है। हर शहर में सोने की कीमतों में 1000 से 2000 रुपये तक का अंतर हो सकता है। एसोसिएशन की ओर से दिन में दो बार रेट जारी किए जाते हैं। 

 


इस साल ऑवरऑल बढ़े सोने के दाम
 

इस साल सोने के दामों (Gold Rate) में ऑवरऑल वृद्धि हुई है। सोना साल की शुरुआत से अब तक 20907 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 9669 रुपये महंगी हो चुकी है। यह सोने के दामों में बड़ी बढ़ौतरी है। 

लाख पर पहुंच गया था सोना
 

देश में 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। यह जीएसटी समेत एक लाख के पार पर था। वहीं, 31 दिसंबर 2024 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के ग्राम पर था। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

निवेशक खरीद रहे सोना 
 

निवेशकों की ओर से सोना खरीदने का कारण ट्रेड वॉर है। ट्रेड वॉर की वजह से बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हुआ। इस कारण निवेशकों ने बाजार में अपने पैसे को असुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रूख किया। इस वजह से सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ते चले गए हैं। 

 


यह चल रहे हैं सोने के दाम
 

आईबीजेए के अुनसार 23 कैरेट गोल्ड 381 रुपये सस्ता हुआ है। यह 96260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर को 351 रुपये टूटकर 88529 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला है। यह जेवराती सोना होता है।

18 कैरेट गोल्ड (Gold Rate) का भाव भी 288 रुपये सस्ता होकर 72485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया है। 14 कैरेट सोने के भाव 224 रुपये कम हुए हैं। यह 56539 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। वहीं, प्योर गोल्ड 24 कैरेट सोना आज 9 383 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 96647 रुपये पर आ गया है।
 


फरवरी 2026 तक यह होंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। अभी सोना ऊपर ही जा रहा है। विश्व के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल देखते हुए एक्सपर्ट रोहित वर्मा का कहना है कि इस साल के अंत तक सोने के दाम एक लाख दस हजार रुपये (Gold Rate) तक चला जाएगा। वहीं, फरवरी 2026 तक सोने के दाम 1,12,000 से 1 लाख 13 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।