home page

Gold Rate : जमीन चाटने लगा सोना, आई तगड़ी गिरावट, 3082 रुपये गिरे 10 ग्राम के दाम

Gold Rate : सोने के दामों में तेजी अब रुक गई है। सोना अब अपनी जमीन पर आ गिरा है। सोने ने जमीन चाटनी शुरू कर दी है। इस कदर भाव गिरे हैं कि निवेशकों ने भी नहीं सोचा होगा। आम आदमी की पहुंच में सोना फिर से आता दिख रहा है। सोना 3000 से भी ज्यादा सस्ता हो गया है।

 | 
Gold Rate : जमीन चाटने लगा सोना, आई तगड़ी गिरावट, 3082 रुपये गिरे 10 ग्राम के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट आई है। इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान किया है तो आम लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है। सोना लगातार आम आदमी की रीच से बाहर जा रहा था, लेकिन फिर से अब धीरे-धीरे आम आदमी की तरफ सोना आने लगा है। 

 

 

2 महीने में 12 से 15% सस्ता होगा सोना 
 

हाल ही में सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर क्वांट म्युचुअल फंड की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 2 महीने में सोने की कीमत और ज्यादा गिरेंगी। 12 से 15% तक सोने के दाम गिर सकते हैं। अगर इतने दाम गिर जाते हैं तो सोना 86,000 के आसपास आ जाएगा।

 

 

क्यों गिर रहे सोने के दाम 
 

सोने के दाम गिरने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अब हरियाली छाई है। ट्रंप के टैरिफ वॉर पर भी अब लगाम लगी है। जिस वजह से निवेशकों ने अपना धन सोने में से निकालकर बाजार में लगाना शुरू कर दिया है। इससे मांग कम हुई है। बाकी अन्य कारण भी सोने को सपोर्ट करते नहीं दिख रहे हैं। इस कारण निकट भविष्य में सोना और ज्यादा गिर सकता है। 

फिलहाल स्थिर हो चुका है सोना 
 

इस साल सोना फिलहाल स्थिर हो चुका है। सोने के दाम ना तो ज्यादा बढ़ रहे हैं ना ज्यादा कम हो रहे हैं। लगातार तेजी के बाद सोना अब 94 से 98000 के बीच में बना हुआ है।

कभी लगता है कि एक छलांग मारेगा और सोना एक लाख के पार चला जाएगा, लेकिन अगले ही दिन सोने के दाम उल्टे पैर चल पड़ते हैं और दाम गिर जाते हैं। 


आम उपभोक्ताओं ने बनाई सोने से दूरी 
 

इस साल सोने के दाम (Gold Rate) इतने बढ़ गए हैं कि उपभोक्ताओं ने सोने के खरीद कम कर दी है। अगर बाजार में जाकर ज्वेलरी बनवाने भी लगे तो हल्की ज्वेलरी को प्रेफरेंस दी।

इस वजह से सोना आभूषण कारोबारी के लिए भी ज्यादा फायदे देने वाला नहीं दिखा। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25% तक गिर गई हो।


 

3082 रुपये गिरे 10 ग्राम के दाम 
 

सोने के दाम 22 अप्रैल को अपने हाई पर थे। एमसीएक्स पर सोना 22 अप्रैल को 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा था, वहीं सोने के दाम 10 जून को रात 9 बजकर 58 मिनट पर 96860 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। सोना 313 रुपये कम हो गया है। दस जून को सोना 96276 रुपये तक गिर गया। यह ऑल टाईम हाई से 3082 रुपये कम है।