home page

Gold Rate : सोने में सबसे बड़ी गिरावट, अब बस इतने का रह गया सोना

Gold Rate : पिछले काफी समय से सोने-चांदी की कीमतें देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की डिमांड बढ़ी है और आए दिन सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में हर रोज सभी की निगाहें सोने के रेट पर टिकी रहती हैं।

 | 
Gold Rate : सोने में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट, अब बस इतने का रह गया सोना

HR Breaking News (Gold Rate) घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पिछले कई 5 महीनों में सोने की कीमतों ने कई बार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सोना अपने 1 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया था।

 

 

वहीं, इसके बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट भी दर्ज की गई है। वर्तमान में सोने की कीमतों को लेकर एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में जो बदलाव आया है अगर आप उसके बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़े हमारा यह आर्टिकल।

 

 

सोने में सबसे बड़ी गिरावट


आज सोने की कीमतों को लेकर एक नया आंकड़ा सामने आया है। वर्तमान में सोने की कीमतों (Gold Rate) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर हम बात करें सोने की कीमतों में गिरावट की तो कहा जा रहा है कि सोने की कीमतों में यह अब तक की सबसे बड़ी साप्तहिक गिरावट मानी जा रही है। 


इस साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट 
 

आज यानी शुक्रवार को सोने के रेट (Gold Rate) में भारी कटौती हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोने की कीमतों में यह अब तक की सबसे भारी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट क्यों आ रही है यह जानने के लिए पढ़े हमारी पूरी खबर और जाने आज के सोने के भाव।

जानें एमसीएक्स पर सोने के कीमत
 

MCX एमसीएक्स पर अगर सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 5 जून की डिलीवरी वाला सोना के रेट में 0.12 प्रतिशत की कटौती हुई और इसी के साथ इस सोने के रेट 93,055 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गए हैं।

इसके अलावा 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में  0.46 प्रतिशत की कटौती हुई है और अब चांदी की कीमत 95,477 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 

COMEX पर सोने में 0.37 प्रतिशत की गिरावट
 

घरेलू बाजार में तो सोने की कीमतों में कटौती हुई ही है। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने की कीमतों में 0.37 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

इसी के साथ यहां सोने की कीमत  3214.30 डॉलर प्रति औंस हो गई है। अगर बात चांदी के रेट की करें तो  COMEX पर चांदी के रेट में 0.84 प्रतिशत की कटौती हुई है और चांदी की कीमत 32.405 डॉलर प्रति औंस हो गई है।  

इन कारणों से सस्ता हो रहा सोना
 

सोने की कीमतों में हो रही गिरावट की बात करें तो इसके पीछे अनेक कारण है। इसमें मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो टैरिफ वॉर के हालात सुधर रहे हैं यह प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

इसके अलावा वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां बन रही हैं  उसका असर भी सोने की कीमतों (Gold Rate) पर पड़ रहा है और सोना-चांदी सस्ते हो रहे हैं।
 

News Hub