home page

Gold Rate : सोने ने लगाई गहरी डुबकी, अब बस इतने में बन जाएगी 10 ग्राम की चेन

Gold Rate : सोने ने एक बार फिर से गहरी डूबकी लगाई है। सोने के दाम फिर से तल की ओर जा रहे हैं। इस साल सोने के दाम बेहिसाब बढ़ने के बाद बेहिसाब गिरे भी हैं। सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना गिरकर काफी नीचे आ गया है। आइए जानते हैं सोने के दाम क्या चल रहे हैं और आगे सोने की कीमत क्या रहने वाली है।

 | 
Gold Rate : सोने ने लगाई गहरी डुबकी, अब बस इतने में बन जाएगी 10 ग्राम की चेन 

HR Breaking News (Gold Rate) सोना इन दिनों उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। सोने के दामों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इस कदर दाम गिरने से निवेशकों के माथे में चिंता की लकीरें खींच गई हैं तो वहीं आम ग्राहक सोने के दाम गिरने से खुश हैं। 

 

 

क्यों गिर रहे सोने के दाम
 

सोने के दाम कई दिन से उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। जिस प्रकार से सोने के दाम (Gold Rate) चल रहे हैं, इससे प्रतित हो रहा है कि सोना अभी स्थिर वाली स्थिति में आने वाला है। एक ही रेट के आसपास सोना फिरता दिखाई दे रहा है।

 

इसका कारण है कि ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर नरमी बरती गई है और चीन व अमेरिका के ट्रेड वॉर पर भी अभी रोक लगी है। इससे बाजारों में निवेशकों का विश्वास फिर से मजबूत हुआ है और बाजार के खिलाड़ी फिर से बाजार की ओर ही निकल दिए हैं और सोने को बेचना शुरू कर दिया है। इससे सोने के दाम (Gold Rate) गिर रहे हैं। 

तीन हजार रुपये गिर गए दाम
 

सोने के दामों (Gold Rate) में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोने का भाव (Gold Rate) बीते तीन दिन में 3,000 रुपये से ज्यादा गिर चुका है। एमसीएक्स पर कल सोना हरे निशान पर था, लेकिन आज फिर से गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में सोना काफी नीचे आ गया है। बता दें कि सोने के दाम इस साल 22 अप्रैल को एक लाख को पार कर गया था। 

पहले जानिए एमसीएक्स पर दाम
 

एमसीएक्स पर सोना 22 अप्रैल को 99358 रुपये के अपने हाई पर था। वहीं, 14 मई को सोने का दोपहर तक 93008 रुपये लॉ प्वाइंट रहा है, वहीं 93666 हाई प्वाइंट रहा है। 14 मई को 1:31 पर सोना 26 रुपये कम हुआ है।

कल के मुकाबले सोना 0.03% प्रतिशत कम चल रहा है। सोने का ओपनिंग प्राइज 93,143 रुपये दर्ज किया है। वहीं कल सोना 93,647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

कितने रुपये कम हुए सोने के दाम
 

कल के मुकाबले आज सुबह सोना 560 रुपये कम हुआ है। यह सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। प्रति 10 ग्राम रेट 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 96,700 रुपये पर आ गया है।

वहीं, जेवाराती सोने का दाम 88,500 पर कारोबार कर रहा है। यानी आपकी 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की चेन इतने रुपये में बन जाएगी। 

 
कहां क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

दिल्ली 


22 कैरेट सोने के दाम 88,710 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,760 रुपये 

मुंबई 
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,050 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,060 रुपये 
 

 

चेन्नई    
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,050 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,060 रुपये

कोलकाता
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,050 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,060 रुपये 

जयपुर
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,710 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,760 रुपये 

नोएडा
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,710 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,760 रुपये 

गाजियाबाद
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,710 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,760 रुपये 

लखनऊ
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,710 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,760 रुपये 

 

बंगलुरु
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,050 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,060 रुपये 
 

 

पटना
 

22 कैरेट सोने के दाम 88,050 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम 96,060 रुपये 

क्या चल रहा है चांदी का भाव
 

सोने की तरह ही चांदी में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 14 मई 2025 को चांदी 97,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।